NEET विवाद, NTA के डीजी सुबोध कुमार हटाए गए, रिटायर्ड IAS प्रदीप सिंह खरोला नए महानिदेशक

NEET विवाद, NTA के डीजी सुबोध कुमार हटाए गए
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • सुधार के लिए 7 मेंबर की कमेटी बनी

नयी दिल्ली , 22 जून। NEET एग्जाम विवाद के बीच केंद्र सरकार ने शनिवार शाम 9 बजे NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के महानिदेशक सुबोध कुमार को हटा दिया। प्रदीप सिंह खरोला को नया डीजी नियुक्त किया गया है। वह कर्नाटक कैडर के 1985 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। खरोला इंडियन ट्रेड प्रोमोशन ऑर्गनाइजेशन के CMD हैं। बताया गया है कि भारतीय व्यापार प्रचार संगठन के चेयरमैन और एमडी प्रदीप सिंह खरोला को एनटीए के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
भारतीय व्यापार प्रचार संगठन के चेयरमैन और एमडी प्रदीप सिंह खरोला अब NTA के नए महानिदेशक

1 मई 2024 को उन्हें स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) का चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। इससे पहले दोपहर शिक्षा मंत्रालय ने NTA की परीक्षाओं में गड़बड़‍ियां रोकने और पारदर्शिता लाने के लिए 7 सदस्यीय हाई लेवल कमेटी का ऐलान किया। ISRO के पूर्व चेयरमैन और IIT कानपुर के पूर्व डायरेक्‍टर के. राधाकृष्‍णन इसके चीफ होंगे। यह कमेटी 2 महीने में शिक्षा मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपेगी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
NEET पेपर लीक मामले में सरकार की हो रही किरकिरी के बाद केंद्र ने बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के डीजी सुबोध कुमार सिंह को हटा दिया है। सुबोध की जगह प्रदीप सिंह खरोला को नया डीजी नियुक्त किया गया है।

NEET एग्जाम विवाद पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 20 जून को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में इसकी घोषणा की थी। शिक्षा मंत्री ने कहा था कि ये कमेटी NTA के स्‍ट्रक्‍चर, फंक्‍शनिंग, एग्‍जाम प्रोसेस, ट्रांसपेरेंसी, ट्रांसफर और डेटा, सिक्‍योरिटी प्रोटोकॉल को और इम्प्रूव करने के लिए शिक्षा मंत्रालय को सुझाव देगी।

NTA ने 9 दिन में 3 एग्जाम कैंसिल किए, NEET रीएग्जाम के लिए बने 6 नए सेंटर
NTA ने शुक्रवार को शाम 8:30 बजे CSIR UGC NET परीक्षा स्थगित कर दी थी। यह एग्जाम 25-27 जून के बीच होना था। परीक्षा स्थगित करने की वजह रिसोर्सेस की कमी बताई गई है। NTA ने कहा कि इस परीक्षा का नया टाइम टेबल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर अपलोड किया जाएगा।

दो दिन पहले 19 जून को गड़बड़ियों की आशंका के बाद NTA ने UGC NET परीक्षा रद्द की थी। इससे पहले 12 जून को NCET की परीक्षा रद्द की गई थी।

NEET UG री-एग्जाम कल, 6 नए सेंटर बनाए गए
NEET UG एग्जाम में ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 कैंडिडेट्स के लिए 23 जून को रीएग्जाम होना है। इस एग्जाम के लिए 6 नए टेस्ट सेंटर्स बनाए गए हैं। चंडीगढ़ के सिर्फ एक सेंटर को दोबारा रीएग्जाम का सेंटर बनाया गया है। यहां सिर्फ दो कैंडिडेट्स ही एग्जाम देंगे।

23 जून को 2 बजे से 5:20 बजे तक ये एग्जाम होना है। ये एग्जाम 6 शहरों में कंडक्ट किया जाएगा। NTA ने सेंटर्स पर ऑब्जर्वर अपॉइंट कर दिए गए हैं। एग्जाम के दौरान NTA और शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी भी सेंटर्स पर मौजूद रहेंगे।

हरियाणा के झज्जर सेंटर में नहीं होगा एग्जाम
हरियाणा के झज्जर सेंटर को भी बदल दिया गया है। इसी सेंटर से 720/720 स्कोर करने वाले 6 कैंडिडेट्स सामने आए थे। इस सेंटर पर रीएग्जाम कंडक्ट नहीं किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि एग्जाम के दौरान किसी तरह की परेशानी न आए, ये सुनिश्चित करने के लिए एग्जाम सेंटर में बदलाव किया गया है।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- एग्जाम को जीरो एरर बनाया जाएगा
NEET एग्जाम विवाद पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 20 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने कहा था, ‘NEET एग्जाम के साथ समझौता नहीं होगा। इसे जीरो एरर बनाया जाएगा। NTA के लिए हाई लेवल कमेटी गठित होगी, जो इसको और बेहतर करने की सिफारिश करेगी।’

एनटीए कराती है ये बड़ी परीक्षाएं
एनटीए द्वारा आयोजित कुछ प्रमुख परीक्षाओं में जेईई मेन और एडवांस (इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं), नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा – मेडिकल), सीयूईटी (केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा), यूजीसी नेट (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) शामिल हैं। इसके अलावा, यह संस्था विभिन्न राज्य पात्रता परीक्षाओं (NET SET), जूनियर रिसर्च फैलोशिप (JRF) परीक्षा, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIIMS PG) और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (आईजीएनओयू) परीक्षाओं का भी आयोजन करती है।
इनके अलावा, एनटीए CMAT और GPAT जैसी परीक्षाएं भी आयोजित कराती है। सीमैट देश के प्रबंधन संस्थानों में एडमिशन के लिए और जीपैट फार्मेसी संस्थानों में मास्टर्स प्रोग्राम में दाखिले के लिए कराए जाते हैं।

एनटीए की टीम में कौन-कौन होते है?

एनटीए के पास शिक्षा प्रशासकों, विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और मूल्यांकन डेवलपर्स की एक टीम होती है, जिनका मानना है कि वैज्ञानिक रूप से डिजाइन और ठीक से किए गए असिसमेंट भारत के स्कूलों में शिक्षण प्रक्रियाओं को बेहतर बना सकते हैं। इसकी नौ सदस्यीय कोर टीम में टेस्ट आइटम राइटर्स, शोधकर्ता और मनोचिकित्सक और शिक्षा विशेषज्ञ शामिल होते हैं।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *