राजस्थान में बजरी कारोबारियों पर CBI के छापे

राजस्थान में बजरी कारोबारियों पर CBI के छापे
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • 14 से ज्यादा ठिकानों पर चल रहा सर्च, 20 लाख कैश और हथियार मिले

जयपुर , 22 जून। राजस्थान में बजरी कारोबारियों के खिलाफ सीबीआई शनिवार को बड़े एक्शन मूड में दिखी। इस दौरान सीबीआई ने शनिवार को बजरी कारोबारियों के अलग-अलग ठिकानों पर रेड डाली है। इनमें सीबीआई की जयपुर समेत राजस्थान के 14 ठिकाने पर कार्रवाई बताई जा रही हैं। इनमें टोंक, भरतपुर, सवाई माधोपुर, नागौर, जहाजपुर और भीलवाड़ा समेत ठिकाने शामिल हैं, जहां सीबीआई की टीम लगातार कार्रवाई करने में जुटी हुई है। उनके खिलाफ लीज अवधि समाप्त होने के बाद भी बजरी स्टॉक बेचने की शिकायत हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार्रवाई बजरी कारोबारी मेघराज सिंह के ठिकानों पर बताई गई, लेकिन इस मामले में मेघराज सिंह ने लेटर जारी कर बताया कि सीबीआई की ओर से उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सीबीआई ने बजरी कारोबारियों के तीन ठिकानों पर मारी रेड
जानकारी के अनुसार सीबीआई ने शनिवार को बजरी कारोबारियों के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की। इनमें जयपुर में टोंक, भरतपुर, सवाई माधोपुर, नागौर, जहाजपुर और भीलवाड़ा समेत ठिकाने शामिल हैं। इस दौरान भीलवाड़ा में लीज धारक संजय गर्ग के कार्यालय पर कार्रवाई की। इसी तरह टोंक जिले के धांधोली स्थिति एसआर एसोसिएट्स के ऑफिस में कार्रवाई की गई है। सीबीआई ने अपनी तीसरी कार्रवाई जहाजपुर में शेखावत एसोसिएट के ऑफिस में की।
राजस्थान में बजरी कारोबारियों के अलग-अलग ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की है। सीबीआई टीम ने जयपुर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में 14 ठिकानों पर रेड मारी है। छापे में कारोबारियों के यहां 20 लाख रुपए कैश और हथियार मिले हैं। कारोबारियों के यहां डॉक्युमेंट की जांच चल रही है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

टोंक के धांधोली बजरी नाके, बनास क्षेत्र में ऑफिस, नेशनल हाईवे 52 पर दूनी थाना क्षेत्र में टीम सर्च कर रही है। वहीं, सवाई माधोपुर स्थित चौथ का बरवाड़ा में भी सीबीआई टीम पहुंची है। बड़े बजरी कारोबारी मेघराज सिंह के यहां भी कार्रवाई बताई जा रही है। हालांकि एमआरएस ग्रुप ने ऐसी किसी कार्रवाई हाेने से इनकार किया है।

लीज अवधि पार होने के बाद भी अवैध बजरी स्टॉक बेचने की शिकायत

प्राप्त जानकारी के अनुसार ठिकानों पर लीज अवधि पर हो जाने के बाद भी अवैध बजरी स्टॉक बेचने की शिकायतें मिल रही थी। इस सूचना पर सीबीआई के अधिकारियों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान सीबीआई के अधिकारी सभी ठिकानों पर लगातार सर्च अभियान चलाकर पूछताछ करने में जुटे हुए हैं। लीज धारकों के खिलाफ सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से हड़कम्प पर मच गया हैं। वहीं बजरी माफिया इधर-उधर हो गए हैं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *