बुआ के घर भतीजे की दर्दनाक मौत, 18 साल का लड़का टुकड़ों में बदल गया

बुआ के घर भतीजे की दर्दनाक मौत, 18 साल का लड़का टुकड़ों में बदल गया
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • सिर्फ एक पैर बचा…धड़ और खोपड़ी हो गई चूर-चूर

सिरोही., 12 अप्रैल। बुआ के घर भतीजे की दर्दनाक मौतहो गयी। पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जो घटना घटित हुई है। यह 7 दिन में तीसरी घटना है। जरा सी लापरवाही के चलते 18 साल का लड़का टुकड़ों में बदल गया । वह अपनी बुआ के घर गेहूं कटवाने के लिए मदद करने आया था।‌ लेकिन आज उसका अंतिम संस्कार किया गया है। घटना बेहद ही हैरान करने वाली है ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

18 साल का भतीजा अपने बुआ के घर आया था…

pop ronak
BC opening

पूरे घटनाक्रम के बारे में आबू रोड सदर थाना पुलिस ने बताया कि 18 साल का नाथूराम अपनी बुआ के घर आया था। बुआ का घर तलवार नाका गांव में है। गांव में बुआ और परिवार के अन्य लोग खेत में गेहूं कटाई कर रहे थे। इसी मदद के लिए उसे बुलाया गया था । गेहूं कटाई करने के बाद उन्हें थ्रेसर मशीन से साफ किया जाना था ।

देखते ही देखते पूरे शरीर के हो गए टुकड़े-टुकड़े

नाथूराम ने थ्रेसर मशीन चलाई और उसके बाद उसमें अनाज के बंडल डालना शुरू कर दिया। अचानक उसके कपड़े का एक हिस्सा मशीन में फस गया और मशीन ने देखते-देखते ही नाथूराम को अपनी ओर खींच लिया । परिवार के लोग कुछ कर पाते इससे पहले नाथूराम का पूरा शरीर टुकड़ों में बदल गया। घुटने के नीचे सिर्फ पैर ही साबूत बच सके। हालत इतनी खराब हो गए की मशीन को ही मुर्दाघर लेकर जाना पड़ा । वहां पर मशीन से टुकड़े निकल जा सके ।

घटना से पूरे गांव में मचा कोहराम
इस घटना के बाद से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है । परिवार के लोग हैरान है कि इस तरह की घटना कैसे घटित हो सकती है। नाथूराम पढ़ाई करता था और पिता के कहने पर ही भुआ की मदद करने के लिए आया था। लेकिन किसे पता था कि अब वह कभी वापस नहीं लौट सकेगा। पिछले 7 दिन में थ्रेसर मशीन के चपेट में आकर बुरी तरह जान गंवाने की यह तीसरी घटना है।

 

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *