जैन संस्कार विधि से तेयुप द्वारा साधुमार्गी समाज के सुराणा का नूतन गृह प्रवेश

जैन संस्कार विधि से तेयुप द्वारा साधुमार्गी समाज के सुराणा का नूतन गृह प्रवेश
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर , 18 अक्टूबर। गंगाशहर निवासी मनीष कुमार – संगीता सुराना पुत्र एवं पुत्रवधु श्री शिखरचंद – स्व. श्रीमती तारा देवी सुराना के नूतन गृहप्रवेश का मंगल शुभारंभ जैन संस्कार विधि द्वारा 13 अक्टूबर 2024 को सुबह 10:15 बजे उपरांत ‘जैन संस्कारक’ धर्मेन्द्र डाकलिया और देवेन्द्र डागा ने विधि विधान पूर्वक मांगलिक मंत्रोचार और आध्यात्मिक गीतों के संगान के साथ सम्पन्न करवाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

“श्री संस्कारक” धर्मेंद्र डाकलिया ने जैन विधि की विस्तार से विवेचना करते हुए मौजूद लोगों से अपने मांगलिक अवसरों को जैन संस्कार विधि से संपादित करने का निवेदन किया । इस कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों के साथ समाज के अन्य गणमान्य लोगों की भी विशेष उपस्थिति रही ।

pop ronak
BC opening

विदित रहे कि प्रमुख समाजसेवी एवं स्थानकवासी समाज के श्रावक शिखरचंद सुराना बीकानेर जैन समाज की विभिन्न सभा संस्थाओं में सक्रियता से जुड़े हुए है। जैन संस्कारक देवेन्द्र डागा ने सुराना परिवार को नूतन गृह प्रवेश की बधाई प्रेषित की ।

सभी पारिवारिक जनों ने तेरापंथ युवक परिषद गंगाशहर द्वारा आयोजित हुए जैन संस्कार विधि के कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर सहज ही मुनि श्री विमल बिहारी जी ने पधारकर मंगलपाठ सुनाया। भगवान महावीर की आरती संगान के साथ कार्यक्रम परिसम्पन हुआ।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *