जैन संस्कार विधि से नूतन गृहप्रवेश

जैन संस्कार विधि से नूतन गृहप्रवेश
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

राजराजेश्वरीनगर , 16 सितम्बर। तेरापंथ युवा परिषद राजराजेश्वरी नगर द्वारा आज जैन संस्कार विधि से कन्हैयालाल कोठारी का नूतन गृह प्रवेश जैन संस्कार विधि से उनके निवास स्थान ग्रैंड गंधर्वा अपार्टमेंट राजराजेश्वरी नगर में करवाया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संस्कारक पवन बैद, धीरज भादानी एवं बसंत डागा ने विधि विधान ने मंत्रोचारण कर बहुत ही सुंदर तरीके से गृहप्रवेश के कार्यक्रम को सम्पन कराया। मंत्री सुपार्श पटावरी ने कोठारी परिवार को नूतन गृहप्रवेश की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य को मंगल कामना की।

pop ronak

परिषद की और से कोठारी परिवार को मंगल भावना पत्रक भेंट किया गया। इस अवसर पर मंत्री सुपार्श पटावरी एवं जैन संस्कार विधि प्रभारी गौतम नहाटा उपस्थित थे। आभार ज्ञापन प्रभारी गौतम नहाटा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *