नया साल न्यू कनेक्शन – टीपीएफ चेन्नई की शानदार प्रस्तुति

नया साल न्यू कनेक्शन - टीपीएफ चेन्नई की शानदार प्रस्तुति
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

चेन्नई , 18 दिसम्बर। (स्वरुप चन्द दांती ) नए साल को सही मायने में कई नए रेजोल्यूशनस के साथ स्वागत करते हुए, तेरापंथ प्रोफेशनल फारम चेन्नई चेप्टर अध्यक्ष प्रसन्न बोथरा ने स्वागत स्वर एवं टीपीएफ की गतिविधियों का साझा करते हुए अपने अनोखे अंदाज में कार्यक्रम की शुरुआत की। टीपीएफ चेन्नई के वरिष्ठ सदस्य गौतम बोहरा ने अपने स्वरचित कविताओं के पिटारे से कविताओं का वाचन कर आगंतुको का मनोरंजन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

टीपीएफ की टीम द्वारा नए साल 2024 का आगाज डांस की प्रस्तुति से किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नेटवर्किंग एवं नए टीपीएफ प्रोफेशनल्स से मेल मिलाप बढ़ाना था। आगे के मंच संचालन के लिए राजेश खटेड को मंच सौंपा गया। 2 घंटे के बड़े ही शानदार गेम शो से आपने सबका मन मोह लिया।

pop ronak

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में टीपीएफ हूनर नेशनल कन्वीनर अनिल लुणावत एवं करियर काउंसलिंग कन्वीनर कमल बोहरा के साथ टीपीएफ अध्यक्ष प्रसन्न बोथरा, मंत्री सुधीर आंचलिया एवं उनकी पूरी टीम के श्रम ने सुंदर कार्यक्रम को सफल परिणीति प्रदान की। टीपीएफ चेन्नई चैप्टर के सभी पूर्वाध्यक्षों ने इस नई टीम की मेहनत एवं लगन को सराहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन कमल बोहरा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अनिल लुणावत ने किया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *