बीकानेर में रात्रि ब्लैकआउट से शादी समारोहों पर संकट

बीकानेर में रात्रि ब्लैकआउट से शादी समारोहों पर संकट
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • 13 मई को होने वाली शादियों का कार्यक्रम बदलना पड़ेगा; सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिति सामान्य

बीकानेर , 11 मई। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव के बीच बीकानेर में रविवार को दिन भले ही शांतिपूर्ण रहा, लेकिन रात्रि ब्लैकआउट की स्थिति अभी भी कायम है। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशानुसार शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक ब्लैकआउट लागू है, जो 12 मई को दोनों देशों के बीच होने वाली बैठक के बाद ही समीक्षा के लिए विचाराधीन होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शनिवार की रात को लागू ब्लैकआउट के दौरान जिला प्रशासन ने सड़क की बत्तियां बंद रखीं, साथ ही नागरिकों ने भी अपने घरों की बाहरी लाइटें बंद रखीं। हालांकि, घरों के अंदर की लाइटें जलती रहीं, जिससे कुछ रोशनी बाहर तक दिखाई दी।

pop ronak

इस स्थिति का सबसे अधिक प्रभाव आगामी विवाह समारोहों पर पड़ रहा है। 13 मई को बीकानेर में बड़ी संख्या में शादियां निर्धारित हैं, जिनके लिए लोगों ने पहले से ही रिसॉर्ट और वेन्यू बुक करा रखे हैं। जयपुर-जोधपुर बाइपास, जयपुर रोड, जैसलमेर रोड और शहर के भीतरी इलाकों में शादी का माहौल है। कई परिवारों के यहां 12 मई को प्री-रिसेप्शन और अन्य रात्रिकालीन कार्यक्रम निर्धारित हैं, जिन्हें अब पुनर्निर्धारित करना पड़ रहा है।

विवाह का कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ रहा
गिन्नाणी निवासी मुरली पुरोहित ने बताया कि उनके मित्र के यहां होने वाले विवाह का कार्यक्रम बदलना पड़ रहा है। रात में लाइटिंग की अनुमति न होने के कारण सभी कार्यक्रम अंधेरा होने से पहले समाप्त करने होंगे। इवेंट कंपनियां भी 13 मई के आयोजनों को दिन में स्थानांतरित करने का दबाव बना रही हैं। कुछ लोगों ने अपने घर पर शादी समारोह स्थानांतरित कर लिए हैं।

जनजीवन सामान्य बना हुआ

सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिति अपेक्षाकृत सामान्य है। खाजूवाला, कोलायत, बज्जू सहित अन्य क्षेत्रों में आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं है। बीकानेर के नाल क्षेत्र में भी बाजार सामान्य रूप से खुले हैं और ग्राहकों की आवाजाही जारी है। यद्यपि नाल में रेड अलर्ट घोषित किया गया था, फिर भी जनजीवन सामान्य बना हुआ है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *