जोधपुर-बीकानेर समेत 10 जिलों में खत्म होगा जल संकट

जोधपुर-बीकानेर समेत 10 जिलों में खत्म होगा जल संकट
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • राजस्थान में नहर बंदी समाप्त, हरीके बैराज और पोंग डेम से पानी छोड़ा

बीकानेर , 11 मई। राजस्थान में इंदिरा गांधी नहर की मरम्मत के लिए की गई नहर बंदी रविवार को समाप्त हो गई। सरकार के फैसले के बाद हरीके बैराज और पोंग डैम से राजस्थान के लिए पानी छोड़ दिया गया है। इससे पश्चिमी राजस्थान के 10 जिलों में पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि, किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राजस्थान सरकार की ओर से शनिवार को नहर बंदी समाप्त करने का फैसला लेने के बाद भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) को सूचना की गई थी। रविवार सुबह से हरीके बैराज से 600 क्यूसेक और पोंग डैम से 6000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस पहल से बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर और सीकर जिलों में पेयजल की स्थिति में सुधार होगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

वर्तमान में इन जिलों में पीने के पानी की गंभीर समस्या है और केवल पहले से जमा किए गए पानी का ही वितरण किया जा रहा है। जल संकट के कारण एक दिन छोड़कर पानी देने की नीति अपनाई गई है। नहर में नए पानी की आवक के बाद नियमित जलापूर्ति बहाल होने की उम्मीद है, जिससे लाखों लोगों को राहत मिलेगी। विशेष रूप से गर्मी के इस मौसम में यह कदम पश्चिमी राजस्थान के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

दो-तीन दिन में बीकानेर को मिलेगी राहत

बीकानेर में जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश राजपुरोहित ने बताया- बीकानेर में वर्तमान में 10 दिन का जल भंडार उपलब्ध है। नए पानी की आवक के साथ ही प्रतिदिन जलापूर्ति की जा सकेगी। इस कदम से पश्चिमी राजस्थान के सभी प्रमुख शहरों में जल्द ही नियमित जलापूर्ति बहाल हो जाएगी। नहर में पानी की नई आवक से न केवल पेयजल संकट दूर होगा, बल्कि आने वाले समय में जलापूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकेगा।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *