राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नौरंगदेसर में निपुण मेले का आयोजन

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नौरंगदेसर में निपुण मेले का आयोजन लक्ष्य और एकाग्रता से ही सफलता का मार्ग संभव है -- रमेश अग्रवाल
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

लक्ष्य और एकाग्रता से ही सफलता का मार्ग संभव है — रमेश अग्रवाल

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 01 दिसंबर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नौरंगदेसर में शुक्रवार को निपुण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हल्दीराम एजुकेशनल सोसाइटी के प्रतिनिधि रमेश कुमार अग्रवाल (कालू जी) थे।

pop ronak
BC opening

स्कूल प्रिंसिपल सविता अग्रवाल ने बताया कि इस मेले का मुख्य रूप 05 उद्देश्यों को लेकर नई शिक्षा नीति 2020 की अनुशंषा में प्राथमिक स्तर 2026-27 तक बुनियादी साक्षरता संख्यात्मक ज्ञान के विकास को प्राप्त करने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता देना है तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण (अध्यामिक, मानसिक, चारित्रिक, बौद्धिक, शारीरिक, सृजनात्मकता) विकास करने का लक्ष्य रखा गया है।

विद्यालय के मीडिया प्रभारी राजीव मित्तल ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा अपशिष्ट पदार्थों से खिलौने बनाना, रंगोली, चार्ट, घरेलू उपयोगी सामानों का निर्माण करना (पेन स्टेण्ड, बुक शेल्फ, स्टडी टेबल, कम्प्यूटर, पुस्तकालय अलमारी, घर, झोंपड़ी, कुआ इत्यादि-इत्यादि) है। इससे बच्चों में सृजनात्मक कौशलता, आपसी सामंजस्य की भावना का विकास होगा। विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा कालबेलिया नृत्य, सूर्य-नमष्कार एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं पोस्टर, रंगोली, मॉडल, रॉल प्ले, खेल, पहेली, प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि रमेश अग्रवाल ने विद्यालय के बच्चों द्वारा बनाई गई विभिन्न वस्तुओं का अवलोकन किया तथा ये आश्वासन दिया गया कि वे बालिका शिक्षा एवं उनके विकास के लिए होने वाले कार्यों में सदैव सहयोग प्रदान करेंगे। निपुण मेले तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित विद्यार्थियों को विभिन्न पुरष्कारों से सम्मानित किया। प्रिंसिपल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विद्यालय में चल रही समस्त गतिविधियों से अवगत कराया।

मेले आयोजन में मीना शर्मा, नीरज कालरा, माधवी व्यास, निकिता सोनी, कविता जाग्रत, शिखा कौशिक, सुशीला चौधरी, अनुराधा शर्मा, रूखमा जाखड़, कंचन गोदारा, श्री भंवर लाल प्रजापत, कैलाश कुमार, गिरिश चन्द्र गोयल, रामनिवास धोबी इत्यादि का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों समेत समस्त स्टाफ़ ने भाग लिया।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *