बीकानेर से BJP प्रदेश कार्यकारिणी में कोई बड़ा नाम नहीं

बीजेपी बीछवाल मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar
  • 7 सीटों में से 6 विधायक जीते थे; वाल्मीकि को मात्र प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाया

जयपुर , 2 मार्च। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी देर रात घोषित कर दी गई। पिछली बार की तरह इस बार भी बीकानेर के किसी भी भाजपा नेता को पद नहीं मिला है। प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य से आगे बीकानेर को कोई बड़ा पद पार्टी नहीं दिया गया है। जबकि इससे पहले सांसद अर्जुनराम मेघवाल प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भाजपा की नई कार्यकारिणी में प्रदेश के अधिकांश जिलों से पार्टी नेताओं को अवसर दिया गया है। लेकिन, बीकानेर शहर और देहात क्षेत्र से किसी भी पार्टी नेता काे पद नहीं मिल सका है। बताया जा रहा है कि अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष पद पर चंपालाल गैदर को प्रदेश अध्यक्ष का पद मिलने के कारण बीकानेर का कोटा पूरा हो गया है। वहीं जयपुर सहित कई जिलों से दो-दो पदाधिकारी भी दिए गए हैं। भाजपा के अन्य मोर्चों में तो इक्का-दुक्का पद मिले हैं लेकिन मूल भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में कोई नहीं है। अनुसूचित जाति मोर्चे में बीकानेर से राजेंद्र वाल्मीकि को प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाया गया है।

pop ronak

कांग्रेस छोड़ भाजपा से विधानसभा चुनाव लड़ने वाली नागौर की ज्योति मिर्धा को पदाधिकारी बनाया गया है। लेकिन, बीकानेर से भाजपा में शामिल देवी सिंह भाटी को स्थान नहीं मिला। भाटी के पोते अंशुमान सिंह को पार्टी ने टिकट दिया था और वो कोलायत से जीत भी गए। वहीं छह विधानसभा सीटों पर जीत देने वाले किसी विधायक को भी मौका नहीं मिला। इनमें एक सुमित गोदारा को कैबिनेट में शामिल किया गया है। शेष पांच विधायकों में से किसी को स्थान नहीं मिला। विधायकों व सांसदों को पूर्व में शामिल किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *