शिक्षा दान से एक नहीं कई पीढिय़ां संवरती – रोट्रैक्ट क्लब

शिक्षा दान से एक नहीं कई पीढिय़ां संवरती - रोट्रैक्ट क्लब
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 26 अक्टूबर । पवनपुरी साउथ स्थित ब्लू मून चैरिटेबल स्कूल में रोट्रैक्ट क्लब के तत्वावधान में दिवाली सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। नन्ही बालिकाओं द्वारा अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर बच्चों द्वारा राम भजनों पर नृत्य गायन व नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। प्रधानाचार्य डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन से हमें धैर्य, वचन प्रतिबद्धता, नेतृत्व क्षमता, दयालुता, सत्य और सदाचार के गुण सीखने चाहिए व साथ ही क्लब का आभार व्यक्त किया। क्लब अध्यक्ष सुनील शर्मा एवं विनय हर्ष ने बच्चों को बताया कि दिवाली मनाने का मुख्य कारण भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की याद में मनाया जाता है, जो बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है।

pop ronak
BC opening

कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुतियां देने के लिए आदित्य ध्रुवी, हेमंत, भावेश, माही, आहना, दिव्यांश, अनहद को पुरस्कृत किया गया। सभी बच्चों को पटाखे, बिस्किट, चॉकलेट व दीपक आदि उपहार में दिए गए। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम ओझा, गौरव चौधरी, नीति शर्मा, स्नेहा शर्मा, रुखसार एवं सलमा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *