जैन प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ

जैन प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 26 अक्टूबर। जैन महासभा बीकानेर की ओर से शुक्रवार को गंगाशहर स्थित आशीर्वाद भवन में जैन प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जैन समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व मंगलाचरण से किया । अरिहन्त सुराणा , भानुप्रिया जैन , जयचंद लाल डागा, विनोद बाफना व सुरेन्द्रजैन ने दीप प्रज्वलन कीया तथा जैन महिला मंडल ने नवकार मन्त्र से मंगलाचरण किया ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भारतीय आर्थिक सेवा और केन्द्र सरकार के शिक्षा विभाग के अधिकारी अरिहंत सुराणा ने कहा कि प्रतिभाएं सभी में होती है, लेकिन उनको तराशने वाला जौहरी चाहिए । आज जैन महासभा ने ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित कर बहुत ही सराहनीय कदम उठाया है। इस तरह के आयोजन लगातार होने चाहिए। इससे प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है। सुराणा ने कहा कि आज के युग में शिक्षा की महत्ती उपयोगिता है। इसलिए जरूरी है, शिक्षा के क्षेत्र में समाज की प्रतिभाएं आगे बढ़े।

उन्होंने कहा आज मैं देख रहा हूं कि यहां पर शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में अपने शहर और समाज का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया है। जीवन में खेल भी जरूरी है, इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।

इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुई सिविल एवं जुडिशल मजिस्ट्रेट , जयपुर महानगर भानू प्रिया जैन ने कहा कि आज शिक्षा ही सबसे अहम है, जो समाज को नई दिशा दे सकता है। उन्होंने प्रतिभावान बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जब पढ़ लिखकर आगे बढ़ोगे, तो अपने देश, गांव, शहर और अपने समाज का नाम रोशन होगा। साथ ही जीवन में स्वालम्बी बनने के लिए भी शिक्षा जरूरी है।
उन्होंने जैन महासभा के इस प्रयास की सराहना की। साथ ही कहा कि इस तरह से अलग-अलग क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मान करने से उनका उत्साह बढ़ेगा और उनमें आगे बढ़ने की ललक बनी रहेगी। उन्होंने अपने स्कूल समय और जीवन के सफर में बीते संघर्ष के दिनों का स्मरण करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने में चुनौतियां आती है, उसका डटकर मुकाबला करने वाला हमेशा ही एक मुकाम हासिल करता है।

पूर्व अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने संस्था का परिचय देते हुए गतिविधियों पर प्रकाश डाला।छाजेड़ ने कहा की आज जैन महासभा का सपना साकार हुआ है। जिन प्रतिभाओं का जैन महासभा ने सम्मान किया था और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की थी उनमे से आज दो प्रतिभाएं मंच को सुशोभित कर रही है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जैन महासभा के कार्यक्रमों से जुड़कर उनमें उपस्थित होकर समाज की एकता का परिचय देवें।

जैन प्रतिभा सम्मान समारोहमें चांदनी व जागृति छाजेड़ सम्मानित मंच के साथ

जैन महासभा के अध्यक्ष विनोद बाफना ने स्वागत भाषण करते हुए कहा कि महासभा का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, उनका उत्साह बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि महासभा आज समाज के इतने प्रतिभावान रतनों को सम्मानित कर स्वयं को गौरान्वित महसूस कर रही है।

संयोजक संजय कोचर ने मुख्य अतिथि अरिहंत सुराणा का परिचय देते हुए कार्यक्रम की रुपरेखा बताई। साथ ही प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में प्रो.बबीता जैन ने विशिष्ट अतिथि भानुप्रिया जैन का परिचय दिया । महासभा के सह मंत्री विजय बाफना ने आभार जताया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ नितेश आसानी ने किया ।

कार्यक्रम में विजय कोचर , इन्दरमल सुराणा , चम्पक मल सुराणा, कन्हैयालाल बोथरा , रिद्धकरण सेठिया, निर्मल धारीवाल, राजेंद्र लूणिया, जसकरण छाजेड़ ,दलीप कातेला , डीसी जैन, एडवोकेट महेंद्र जैन ,धनेश जैन , रतन छलाणी , संजय बाफना, शिखर चंद सुराणा, हंसराज डागा, मनोज सेठिया, अमरचंद सोनी , सुनिता बाफना, शांता भूरा, सुमन छाजेड़, ममता रांका, अनुपम सेठिया, विनीत बोथरा, आर्यन भूरा, सहित जैन समाज के अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *