एनएसजे नागरिक सेवा फाउंडेशन इस दीपावली भी जरूरतमंदों को बांटेगा वस्त्र और मिठाई

मातृभूमि फाउंडेशन का सेवा दल देशनोक पैदल यात्रियों की सेवा के लिए रवाना
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 28 अक्टूबर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एन एस जे नागरिक सेवा फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद लोगों को दीपावली पर वस्त्र और मिठाई वितरित की जाएगी । फाउंडेशन के निदेशक प्रतीक दाधीच ने बताया कि जरूरतमंद लोगों की दीपावली भी खुशियों भरी हो इसके लिए पिछले दो सालों से फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद लोगों को वस्त्र वितरित किए जाते है। इस वर्ष भी जरूरतमंद लोगों को फाउंडेशन द्वारा वस्त्र के साथ मिठाई भी वितरित की जाएगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पिछले वर्ष मुक्ता प्रसाद कॉलोनी में स्थित गरीब
बस्ती में करीब 150 लोगों को वस्त्र वितरित किए गए थे। इस वर्ष भी जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को साड़ियां पुरुषों को वस्त्र तथा बच्चों के लिए मिठाई वितरित की जाएगी ताकि गरीब परिवारों की दीपावली भी रोशन हो सकें और वे भी दीपावली जैसे पर्व पर अपनी खुशियां मना सकें।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

फाउंडेशन से जुड़े रामदेव आसोपा ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा समय समय पर जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती रही है, कोरोना काल में फाउंडेशन द्वारा कोरोना पीड़ित परिवारों को उनके घर तक पूरे परिवार का शुद्ध और सात्विक भोजन निःशुल्क पहुंचाकर उन परिवारों की मदद की थी, इसके अलावा फाउंडेशन द्वारा बुजुर्गों को उनके एक कॉल पर सहायता,पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, राशन सामग्री वितरण, निःशुल्क चिकित्सा शिविर,प्रतिभाशाली अभावग्रस्त बच्चों की फीस आदि में भी मदद की जाती है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *