तेरापंथ युवक परिषद चेन्नई का शपथ ग्रहण समारोह हुआ

तेरापंथ युवक परिषद चेन्नई का शपथ ग्रहण समारोह हुआ
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

चेन्नई , 20 जून। तेरापंथ युवक परिषद चेन्नई का शपथ ग्रहण समारोह मुनि श्री हिमांशु कुमार जी, मुनि श्री हेमंत कुमार जी के सानिध्य में अभातेयुप अध्य्क्ष रमेश डागा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शपथ ग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत मुनि श्री हिमांशु कुमार जी के मंगलाचरण से हुई।। मुनि श्री हिमांशु कुमार जी एवं मुनिश्री हेमंत कुमार जी ने युवको को मंगल उधबोधन प्रदान किया। अभातेयुप राष्ट्रीय अध्य्क्ष रमेश डागा ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया जिसे सभी ने दोहराया । राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश डागा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष संदीप मूथा को शपथ दिलाई।

pop ronak

अध्य्क्ष संदीप मूथा ने , विशाल सुराणा-उपाध्यक्ष 1, कोमल डागा-उपाध्यक्ष 2,
सुरेश तातेड-मंत्री, नवीन बोहरा-सहमंत्री 1, ललित सुराणा -सहमंत्री 2, दिनेश भंसाली -कोषाध्यक्ष , नितेश मरलेचा-संगठन मंत्री के रूप में एवं अपनी कार्यकारिणी टीम को शपथ दिलाई।

इस दौरान अभातेयुप से युवा गौरव भरत मरलेचा , कोमल डागा, विकास कोठारी, संतोष सेठिया, विशाल सुराणा, दिलीप गेलड़ा उपस्थित थे। इस समारोह में माधावरम ट्रस्ट के अध्य्क्ष घीसुलाल बोहरा,तेरापंथ सभा सहमंत्री मनोज डूंगरवाल , महिला मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती रीमा सिंघवी,अणुव्रत समिति मंत्री स्वरूप दाँती, तेयुप चेन्नई के पूर्वाध्यक्ष एवं समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन पूर्वाध्य्क्ष मुकेश नवलखा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मंत्री सुरेश तातेड़ ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *