नवगठित तेरापंथ सभा, उत्तर चेन्नई का हुआ शपथग्रहण

नवगठित तेरापंथ सभा, उत्तर चेन्नई का हुआ शपथग्रहण
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • इंदरचंद डूंगरवाल बने अध्यक्ष और देवीलाल हिरण मंत्री

चेन्नई , 25 जुलाई। (स्वरुप चन्द दांती ) मुनिश्री हिमांशुकुमारजी ठाणा 2 के सान्निध्य में नवगठित उत्तर चेन्नई सभा (टंडियारपेट) का शपथ ग्रहण समारोह तेरापंथ सभा भवन, साहूकारपेट, चेन्नई में आयोजित हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नवगठित सभा के पदाधिकारियों, टीम को पाथेय प्रदान करते हुए मुनि श्री हिमांशुकुमार ने कहा कि शपथग्रहण दायित्व बोध का प्रकार है। पदाधिकारी अपने दायित्वों के प्रति जागरूकता के साथ आगे बढ़ने पर समाज का भी विकास होगा। जिन्होंने आज नवगठित टीम में शपथग्रहण की है वो सदैव संघसेवा, समाज सेवा के साथ अपना आध्यात्मिक विकास भी करते रहे।

pop ronak

इससे पूर्व नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। गौतमचन्द सेठिया ने मंच संचालन करते हुए नवमनोनित पदाधिकारियों का परिचय प्रस्तुत किया। विचारों की अभिव्यक्ति के साथ जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के उत्तर तमिलनाडु प्रभारी विमल चिप्पड़ ने नवगठित टीम को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नवमनोनित अध्यक्ष इन्दरचन्द डूंगरवाल ने अपने विचारों के साथ महासभा द्वारा मिले दायित्वों के साथ क्षेत्रीय लोगो में आध्यात्मिकता, सामाजिकता के विकास को वृद्धिंगत करने की बात कही। सभी संघीय संस्थाओं की ओर से तेरापंथ सभा, चेन्नई के अध्यक्ष अशोक खतगं ने शुभेच्छा दी।
नवगठित टीम इस प्रकार है-
1. अध्यक्ष- इन्दरचन्द डूंगरवाल ,2. उपाध्यक्ष वरिष्ठ- दिलीप गेलड़ा , 3. उपाध्यक्ष कनिष्ठ- महावीर धोका,
4. मंत्री – देवीलाल हिरण ,5. सहमंत्री प्रथम- कमलेश सिंघवी , सहमंत्री द्वितीय- मुकेश मुणोत, 7. कोषाध्यक्ष- कमलेश बाफना , 8. संगठन मंत्री- सुनील संकलेचा ,
नवमनोनित मंत्री देवीलाल हिरण ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर सभी संघीय संस्थाओं, ट्रस्ट बोर्ड द्वारा नवगठित टीम को बधाईयां सम्प्रेषित की।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *