महाराजा सूरजमल बलिदान दिवस पर-चतुर्थ शूटिंग वॉलीबॉल प्रति. 26-27 दिसंबर को

महाराजा सूरजमल बलिदान दिवस पर-चतुर्थ शूटिंग वॉलीबॉल प्रति. 26-27 दिसंबर को टूर्नामेंट के पोस्टर का अतिथियों ने किया विमोचन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

टूर्नामेंट के पोस्टर का अतिथियों ने किया विमोचन

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 3 दिसंबर। अजेय योद्धा महाराजा सूरजमल जी के बलिदान दिवस पर जाट छात्रावास बीकानेर में चतुर्थ शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता (डे-नाइट )26 और 27 दिसंबर 2023 को आयोजित की जायेगी।
टूर्नामेंट के पोस्टर का विमोचन राजस्थान जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राजाराम मील तथा आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयकिशन भारी व जाट महासभा प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग) नीरू चौधरी ने किया।

pop ronak

इस अवसर पर जाट छात्रावास के अध्यक्ष चेतराम थालोड़, छात्रावास के अधीक्षक भीखाराम सांगवा, आदर्श जाट महासभा के प्रदेश सचिव शंकरलाल सारण, प्रदेश संगठन मन्त्री बीरबल मूंड, डॉ. राजेन्द्र मूंड, शिवलाल गोदारा, इमीचंद पूनियाँ, डॉ. राजेश नेहरा, मालासी राजपाल कुल्हरी, अशोक बुढ़िया, डॉ. गौरव खेरवा, कोडाराम भादू, लक्की, हरचंद गोदारा, रोहित बाना, ओमप्रकाश, महेंद्र कूकणा, सुरजाराम मुंड, हेमेंद्र बाना, राजेश झुरिया और खेल समिति जाट छात्रावास के सभी सदस्य तथा समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए।
आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट की तैयारियाँ जोरों पर है वहीं इसमें राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से टीमें भाग लेंगी।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *