राजमाता की प्रथम पुण्यतिथि पर नेत्र रोगियों हेतु काले चश्मों का लगातार किया जा रहा है वितरण

राजमाता की प्रथम पुण्यतिथि पर नेत्र रोगियों हेतु काले चश्मों का लगातार किया जा रहा है वितरण
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 11 मार्च । समाज सेवा और पर्यावरण के क्षेत्र में अग्रणी कार्य करने वाली वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति द्वारा राजमाता श्रीमती सुशीला कुमारी जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर भामाशाहों के सहयोग से सोमवार को पीबीएम चिकित्सालय के ईएनटी सेमिनार हॉल में नेत्र रोगियों हेतु 1500 काले चश्मे और चार टेबल सप्रेम भेंट की गई ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी के साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा बीकानेर संभाग प्रभारी सीआर चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और लोकसभा संयोजक डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित, पीबीएम अधीक्षक डॉ. पी.के.सैनी, नेत्र चिकित्सालय विभागाध्यक्ष डॉ. जयश्री मुरली मनोहर, नरेश नायक, मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, ज्ञान यादव, नरेन्द्र सिंह बीका, मोहित राजपुरोहित, राजकुमार सिंह, शंकरलाल मेहरा, मोहन सिंह राठौड़,रामकुमार व्यास सहित अस्पताल स्टाफ व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

pop ronak
BC opening

समिति के वरिष्ठ सदस्य पूर्व पार्षद उम्मेदसिंह राजपुरोहित ने बताया कि सोमवार के सेवा कार्य में भामाशाह सेठ तोलाराम जेठी देवी सुराणा चेरिटेबल ट्रस्ट और सीए सोहनलाल बैद के सहयोग से काले चश्मों की आपूर्ति की गई। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा पीबीएम के नेत्र रोग विभाग में चिकित्सकों के आग्रह पर भामाशाहों के सहयोग से निरन्तर काले चश्मों की आपूर्ति की जा रही है जिससे नेत्र रोगियों को अत्यंत लाभ मिल रहा है और इस क्रम को आगे भी जारी रखा जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य जनों ने राजमाता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राजमाता सदैव गरीब, वंचित और पीड़ितों की मददगार रहीं तथा जीव दया की भावना के साथ जीवनपर्यंत सक्रिय रहकर उन्होंने मानवता की सेवा की।

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *