बाफना स्कूल ने जुलाई 2024 में सीए बने अपने विद्यार्थियों का सम्मान और संवाद का कार्यक्रम किया

बाफना स्कूल ने जुलाई 2024 में सीए बने अपने विद्यार्थियों का सम्मान और संवाद का कार्यक्रम किया
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर, 19 जुलाई। बाफना स्कूल ने अप्रैल, 2024 की सीए फाइनल की परीक्षा में सफल होकर सीए बने अपने 6 पूर्व विद्यार्थियों का आज सम्मान किया। ये सभी वर्ष 2019 में स्कूल से उत्तीर्ण हुए थे। इस अवसर पर स्कूल के 12 वीं क्लास के विद्यार्थियों के साथ उनका संवाद भी हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सीईओ और प्रिंसिपल डॉ पीएस वोहरा ने बताया कि मई, 2024 में आयोजित सीए फाइनल की परीक्षा में बाफना स्कूल के प्रणाम सोनी,वैभव कोचर,नित्या चांडक, राधिका अग्रवाल, समृद्धि कोचर एवं हर्षित करनानी ने सफलता हासिल की और सीए बनकर स्कूल को गौरवान्वित किया है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सम्मान समारोह में सीए बने स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले अनेक वर्षों से बीकानेर में सीए बनने वाले विद्यार्थियों में बाफना स्कूल के विद्यार्थियों की बड़ी संख्या रहती है। स्कूल अपने कॉमर्स के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु बेस्ट फेकल्टी के साथ आधुनिक ढंग से शिक्षण करवाता है जिससे कॉमर्स से संबंधित हायर कोर्सेज और करियर में सफलता हासिल करने में वे सक्षम हो सके।

इसी के चलते सीए और सीएस जैसी परीक्षा में हर वर्ष स्कूल के अनेक विद्यार्थी लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उनके द्वारा हासिल की गई सफलता के लिए प्रशंसा जाहिर की तथा भविष्य में और अधिक सफलताओं को हासिल करने के लिए उन्हें प्रेरित किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *