हजरत सय्यद कमाल शाह (बालक शाह पीर बाबा) का उर्स मुबारक कुल की रस्म में उमड़े जायरीन

हजरत सय्यद कमाल शाह (बालक शाह पीर बाबा) का उर्स मुबारक कुल की रस्म में उमड़े जायरीन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 2 दिसंबर । हजरत सय्यद कमाल शाह (बालक शाह पीर बाबा) का उर्स मुबारक मोहल्ला चूनगरान मदार चौक में कुल की रस्म के साथ संपन्न हो गया । उर्स के समापन पर मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की सामूहिक दुआ की गई ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दरगाह इंतजामिया कमेटी के सदर हाजी अहमद हसन कादरी ने बताया कि कुल की रस्म में कारी सय्यद शोएब हुसैन चिश्ती ने फातेहा पढ़ी । हाफिज शफीकुर्रहमान ने कुरान का पाठ किया ,। इससे पूर्व दरगाह इंतजामिया मिलाद पार्टी तथा न्यू युवा मिलाद पार्टी मौहल्ला चूनगरान ने रूहानी कलाम पेश किया ।

pop ronak

कार्यक्रम में अली मोहम्मद, अकील, फैजान, मोहम्मद आशिक, मोहम्मद हारून अफजल, गुलाम हुसैन ने मिलाद पढ़ी । कार्यक्रम में जायरीन पर पवित्र गुलाब जल का छींटा दिया गया । शिरनी और संदल बांटा गया । इस अवसर पर अतीक अहमद वल्द शब्बीर हसन तथा दरगाह इंतजामिया मिलाद पार्टी की ओर से देग चढ़ाई गई । जिसका प्रसाद जायरीन में वितरित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *