नशा मुक्त बीकानेर’ के लिए पुलिस करेगी स्कूल-कॉलेज में जागरूकता

नशा मुक्त बीकानेर' के लिए पुलिस करेगी स्कूल-कॉलेज में जागरूकता
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 14 अक्टूबर। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नार्को कॉर्डिनेशन कमेटी (NCORD) की बैठक आयोजित की गई। एडीएम सिटी रमेश देव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नशे की रोकथाम, नियंत्रण और जन-जागरूकता को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
स्कूल-कॉलेज में पुलिस की कार्यप्रणाली पर जानकारी
बैठक में निर्णय लिया गया कि स्कूल और कॉलेजों में पुलिस अधिकारी पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी देंगे। एडिशनल एसपी सिटी सौरभ तिवाड़ी ने कहा कि कई बार दुर्घटना या आपात स्थिति में छात्रों को पुलिस की सहायता लेने की सही प्रक्रिया पता नहीं होती है। इस पहल से छात्र पुलिस की सहायता लेने के तरीके से परिचित होंगे और नशे की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
तिवाड़ी ने नशे के विरुद्ध सभी विभागों से समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा मुक्ति केवल कानून व्यवस्था का नहीं, बल्कि सामाजिक और मानवीय दायित्व का भी विषय है।
बीकानेर पुलिस की हेल्पलाइन और जागरूकता
बीकानेर पुलिस ने नशा विरोधी हेल्पलाइन नंबर जारी किया हुआ है: 95304-14947। कोई भी व्यक्ति बिना डरे अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना इस नंबर पर साझा कर सकता है, और सूचनाकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
इसके अतिरिक्त, ये हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए। नशा मुक्त भारत अभियान हेल्पलाइन: 14446 ,चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098 ,महिला हेल्पलाइन: 1090 ,साइबर अपराध हेल्पलाइन: 1930 ,बीकानेर पुलिस साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन: 78770-45498 . एडीएम सिटी रमेश देव ने सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देकर युवाओं को नशे से दूर रखने और ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष जन जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *