पूजा ने सुसाइड कर लिया परन्तु क्यों ?

बीकानेर के रानी बाजार क्षेत्र में महज तेरह साल की बच्ची ने सुसाइड कर लिया। उसके शव के इन्जार में परिजन
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 11 दिसम्बर। बीकानेर में इन दिनों बच्चों के सुसाइड करने के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों जयनारायण व्यास कॉलोनी क्षेत्र में भी एक बच्चे ने बेल्ट से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आज बीकानेर के रानी बाजार क्षेत्र में महज तेरह साल की बच्ची ने सुसाइड कर लिया। सातवीं क्लास में पढ़ने वाली इस लड़की के सुसाइड करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। ज्ञात रहे की कुछ रोज पहले जिमनास्ट की प्रेक्टिस करते वक्त मुक्ता प्रसाद नगर में एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई थी।

pop ronak

कोटगेट थाना क्षेत्र में रानी बाजार स्थित एक प्राइवेट स्कूल के पास ही प्रकाश नाथ रहते हैं। प्रकाश की तेरह साल की बेटी पूजा योगी ने सोमवार सुबह करीब बारह बजे अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घर वालों ने ही सबसे पहले पूजा को लटके हुए देखा। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। उसका शव बाद में मोर्चरी में रखा गया, जहां दोपहर में उसका पोस्टमार्टम शुरू हुआ।

कोटगेट थाने के अशोक पाल ने बताया कि मृतका के पास किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घर वालों ने भी पुलिस को अब तक कोई ठोस कारण नहीं बताया है।यह बताना अभी मुशिकल है की पूजा ने सुसाइड क्यों किया।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *