प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित- “प्रतिभाओं को सम्मानित करने से दूसरों को प्रेरणा मिलती है” – मुनि कमल

प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित-
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 28 जून। तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर द्वारा उग्र विहारी तपोमूर्ति मुनि श्री कमल कुमार एवं मुनि श्री श्रेयांस कुमार जी के सान्निध्य में एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आचार्य तुलसी शिक्षा परियोजना के अंतर्गत “तत्त्व ज्ञान एवं तत्वविज्ञ परीक्षार्थी, विहार सेवा करने वाली बहनों” और “निबंध प्रतियोगिता के प्रतिभागियों” को पुरस्कृत एवं सम्मानित करने के लिए रखा गया था। इस अवसर पर मुनि श्री कमल कुमार जी ने अपने प्रेरणा पाथेय में कहा कि “तत्त्वज्ञान अर्जित करना बड़ी बात नहीं है, बड़ी बात है उसे सीखकर दूसरों को सिखाना और स्वयं अपने जीवन में धारण करना।” मुनिश्री ने आचार्य तुलसी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने ही धर्मसंघ में साध्वियों और बहनों को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया, और आज जो सकारात्मक परिणाम हम देख रहे हैं, वह उन्हीं के परिश्रम का फल है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तेमम की अध्यक्षा संजू लालानी ने सभी का स्वागत किया और तत्त्व ज्ञान से जुड़ने के अपने 9 वर्ष के अनुभव साझा किए। प्रदीप ललवानी और रेखा चोरड़िया ने भी अपने अनुभव साझा किए और सभी से अपने जीवन में कुछ समय स्वाध्याय में लगाने का निवेदन किया। तत्त्वज्ञान प्रभारी चंचल चोरडिया ने बताया कि गत वर्ष रेखा चोरड़िया ने तत्त्व ज्ञान भाग 2 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रदीप ललवानी और विनीता नाहटा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जो गंगाशहर के लिए गौरव की बात है। तत्त्वविज्ञ बनने वाली दो बहनें रक्षा बोथरा और शारदा छाजेड़ का भी तेरापंथ महिला मंडल द्वारा अभिनंदन किया गया। तत्त्वज्ञान की परीक्षा देने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

pop ronak

इसके साथ ही, “भविष्य में पानी या हमारा जीवन पानी – पानी” विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में सुप्रिया राखेचा ने प्रथम, रेखा चोरड़िया ने द्वितीय और कमलेश सामसुखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सालों से विहार सेवा में अपना श्रम और समय नियोजित करती आ रही आशा देवी बैद, शायर देवी पुगलिया, कांता देवी बोथरा, बरजी देवी चोपड़ा, मंजू देवी, किरण देवी आंचलिया आदि बहनों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। शायर देवी पुगलिया ने अपने विचार व्यक्त किएकार्यक्रम का सफल संचालन तेरापंथ महिला मंडल मंत्री मीनाक्षी आंचलिया द्वारा किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *