प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 का आयोजन 10 दिसंबर को जयपुर में

शिविरा पंचांग' में संशोधन की मांग को लेकर गरमाया शिक्षा विभाग
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर, 1 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ विजन को साकार करने की दिशा में राजस्थान सरकार द्वारा 10 दिसंबर 2025 को प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 का आयोजन किया जा रहा है। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र बीकानेर से प्राप्त सूचना के आधार पर, बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि यह आयोजन प्रवासी राजस्थानी समुदाय को राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु प्रेरित करेगा।
आयोजन स्थल और उद्देश्य
स्थल: जेएफ़सीसी सीतापुरा, जयपुर। उद्देश्य: प्रवासी राजस्थानियों को राज्य के पीढ़ीगत परिवर्तन को आकार देने और विकास की राह तय करने हेतु प्रेरित करना।
प्रमुख सत्रों का आयोजन
इस दिवसीय कार्यक्रम में राजस्थान के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर केंद्रित सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं- शिक्षा, पर्यटन, नवीन ऊर्जा, औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य, राजस्थान में सतत जल अवसंरचना का विकास ,आत्मनिर्भर भारत के लिए राजस्थान की महत्त्वपूर्ण खनिज क्षमता को अनलोक करना।
औद्योगिक सत्र में भागीदारी
आयोजन के दौरान शाम 4:30 बजे से 6:15 बजे तक विशेष रूप से उद्योग से संबंधित क्षेत्रीय सत्र का आयोजन किया जाएगा।
भागीदारी: इस सत्र में लगभग 750 उद्यमी, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि और संबंधित स्टेकहोल्डर्स भाग लेंगे।
प्रभारी अधिकारी: रजिस्टर्ड उद्यमियों और प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सुभाष शर्मा, महाप्रबंधक, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र जयपुर को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रजिस्ट्रेशन और अधिक जानकारी
इस आयोजन सम्बन्धी और अधिक जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन हेतु प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *