नगर निगम चुनाव की तैयारियां तेज

नगर निगम चुनाव की तैयारियां तेज
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • आपत्तियों के बाद 34 वार्ड की बाउंड्री रहेगी जस की तस, 46 में होगा बदलाव

बीकानेर , 15 मई। बीकानेर नगर निगम चुनाव की तैयारी अब परवान पर है। नगर निगम के सभी अस्सी वार्डों की बाउंड्री को लेकर रिपोर्ट तैयार हो गई है, जो जल्दी ही जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्य सरकार को भेजी जाएगी। जहां से स्वीकृति मिलने के बाद बीकानेर के 46 वार्डों की बाउंड्री एक बार फिर बदल जाएगी, वहीं 34 वार्ड जस के तस रहेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष के निर्देशन में एक टीम ने बीकानेर नगर निगम के सभी अस्सवी वार्डों का पुर्नसीमांकन करने के लिए काम शुरू किया था। इस टीम ने आम जनता से आपत्ति मांगी थी, जिसके बाद करीब सौ आपत्तियां प्राप्त हुई। इन सभी का निस्तारण करने के बाद 46 वार्ड में सीमा बदल रही है। इन वार्डों के कुछ मोहल्लों को दूसरे वार्ड में शामिल किया गया है। परकोटे के भीतर स्थित वार्डों में स्थिति जस की तस है लेकिन बाहरी वार्डों में फेरबदल होने की उम्मीद जताई जा रही है। कुछ नए क्षेत्रों को भी इन वार्डों में जोड़ने का काम चल रहा है। हाल ही में कुछ क्षेत्रों को शामिल करने की मांग उठी थी, जिसके आधार पर बदलाव किया जा रहा है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

अब आगे क्या होगा?

वार्डों की नए सीरे से बाउंड्री तय होने के बाद प्रस्ताव जिला कलेक्टर माध्यम से राज्य सरकार को भेजे जाएंगे। जहां से स्वीकृति मिलने के बाद ये राज्य चुनाव आयोग को दी जाएगी। प्रशासन को सौंपी जाएगी। आगे से वार्ड के सभी काम इसी आधार पर किए जाएंगे।

 

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *