मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने किया पेन मैनेजमेंट सेवाओं का शुभारंभ

प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने किया पेन मैनेजमेंट सेवाओं का शुभारंभ
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026


बीकानेर , 4 दिसंबर।
सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी ने सोमवार सुबह सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में दर्द निवारक क्लिनिक का उद्गाटन किया। एसएसबी अधीक्षक डॉ. सोनाली धवन ने बताया कि पेन मैनेजमेंट सेवाओं के अंतर्गत प्रत्येक सोमवार को एसएसबी ओपीडी के कमरा नं. 1 में डॉ. यूनुस खिलजी द्वारा पेन क्लिनिक का संचालन किया जाएगा, इसके अतिरिक्त प्रत्येक बुधवार को डॉ. खिलजी द्वारा इंटरवेन्शनल पेन ऑपरेशन डे रखा गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्राचार्य डॉ. सोनी के निर्देशानुसार डॉ. खिलजी प्रत्येक शुक्रवार को आचार्य तुलसी कैंसर सेंटर स्थिति पेलिएटीव विभाग में अपनी ओपीडी सेवाएं प्रदान करेगें।
उल्लेखनीय है कि डॉ. यूनुस खिलजी ने हाल ही में लंदन से एडवांस पेन मैनेजमेंट एवं न्यूरोमॉड्यूलेशन में फेलोशिप हासिल की है ये डिग्री हासिल करने वाले डॉ. खिलजी राजस्थान के प्रथम व्यक्ति है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

डॉ. यूनुस खिलजी ने बताया की इस क्लिनिक में पुराने दर्द से पीडीत रोगी जैसे स्लिप डिस्क, कमर दर्द, गर्दन, सभी प्रकार के जोड़ो के दर्द से पीडीत रोगी, ट्राईजेमिनल न्यूरालजिया, साइटिका सहित अन्य नर्व पेन, विसरल पेन जैसे पूराने पेट के दर्द, फ्रोजन सोल्डर एवं कैंसर रोग से होने वाले दर्द से पीडीत रोगी लाभ प्राप्त कर सकते है। इस विभाग में दर्द का उपचार मुख्य रूप से इंटरवेशनल पेन
प्रोसिजर मिनिमल इन्वेजिव पद्धति से किया जाएगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ. अनिता पारीक, डॉ. अजय श्रीवास्तव, एसएसबी कॉडिनेटर डॉ. गरिमा शर्मा, डॉ. इन्द्रपुरी, डॉ. सचिन बांठिया, नर्सिंग अधीक्षक शशिकला जोशी, मनोज पांडे सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

————————————————————–

अधीक्षक डॉ. सोनाली धवन की अध्यक्षता में सामुहिक सफाई अभियान हुआ आयोजित : प्राचार्य डॉ. सोनी ने किया श्रम दान

बीकानेर, 4 दिसंबर । सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक की अधीक्षक डॉ. सोनाली धनव की अध्यक्षता में बीते रविवार को सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान के अंतर्गत सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में सभी डॉक्टर्स, एवं कार्मिकों ने सामुहिक स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी निभाई, इस दौरान प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी तथा एसएसबी अधीक्षक डॉ. सोनाली धवन ने भी श्रम दान देकर आम लोगो का सफाई के प्रति जागरूक किया। एसएसबी के रेडियो डायग्नोसिस विभाग के प्रभारी डॉ. सचिन बांठिया एवं उनकी पूरी टीम ने भी सफाई अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये डॉक्टर्स तथा कार्मिक रहे उपस्थित

डॉ. गिरिश प्रभाकर, डॉ. दिनेश सोढ़ी, डॉ. जगदीश चंद्र कुकणा, डॉ. विनीता चौधरी, डॉ. सूशील फलोदीया डॉ इंद्रपुरी, डॉ. अभिषेक कोचर, डॉ. यूनुस खिलजी, डॉ. गरीमा शर्मा, डॉ. मोहनलाल काजला, डॉ. भूपेन्द्र शर्मा, डॉ. धर्मवीर, नर्सिंग अधीक्षक शशिकला जोशी, मनोज पांडे, सुरेन्द्र स्वामी, सहित अन्य सभी कार्मिकों ने सामूहिक रूप से स्वैच्छिक सफाई अभियान में अपनी भागीदारी निभाई।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *