प्राचार्य डॉ. सोनी ने किया हॉस्टल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

प्राचार्य डॉ. सोनी ने किया हॉस्टल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर ,12 नवम्बर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी ने मंगलवार को एसएमसी में अध्ययनरत मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए आवास, सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरा तथा साफ सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर हॉस्टल वार्डन से अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

डॉक्टर सोनी ने बताया कि बॉयज एवं गर्ल्स यूजी पीजी हॉस्टल कैंपस में कुल 42 नए सीसी टीवी कैमरे लगवा दिए गए है , नए टेंडर में अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड्स लगाए जाएंगे, बॉयज हॉस्टल में एक कनिष्ठ लिपिक की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान सफाई ठेकेदार को हॉस्टल परिसर में सफाई की चाक चौबंद व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

निरीक्षण के पश्चात निगम द्वारा प्राप्त एलईडी लाइट्स जो लगवाई गई उनका भी अवलोकन किया, डॉक्टर सोनी ने कहा कि मेडिकल स्टूडेंट्स एसपीएमसी परिवार के सदस्य है उनके लिए मूलभूत सुविधाओं सहित अन्य उचित प्रबंधन के लिए कॉलेज प्रशासन प्रतिबद्ध है। गर्ल्स हॉस्टल में लगाए गए नए गेट का अवलोकन भी प्राचार्य ने किया साथ ही गर्ल्स हॉस्टल में रीडिंग रूम बनाए जाने की स्वीकृति प्रदान की ।

एसीपी महेश आचार्य ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों, एनवीआर एवं एलईडी स्क्रीन स्थापित की जा चुकी है जिसकी निरंतर मॉनिटरिंग हॉस्टल वार्डन एवं सुरक्षा गार्ड्स द्वारा की जाएगी।

इस दौरान अतिरिक्त प्राचार्य डॉक्टर रेखा आचार्य, चीफ हॉस्टल वार्डन डॉ. यूनुस खिलजी,गर्ल्स हॉस्टल वार्डन विजयेता मोदी,प्राचार्य कॉर्डिनेटर डॉक्टर गौतम लूनिया, एसीपी महेश आचार्य निरीक्षणों एवं अवलोकन के दौरान साथ रहे ।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *