बीकानेर की सेंट्रल जेल में भिड़े कैदी,कोर्ट में पेशी के बाद लौटते ही पीटा, आठ बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर की सेंट्रल जेल में भिड़े कैदी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 7 मार्च। बीकानेर की सेंट्रल जेल में गुरुवार को बंदी आपस में भिड़ गए, जिसके बाद बीछवाल थाने में एक बंदी ने अन्य बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। आठ बंदियों के खिलाफ दर्ज इस एफआईआर की जांच अब पुलिस कर रही है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जयपुर के रायसर थाना क्षेत्र के रहने वाला मातादीन मीणा (30) ने पुलिस को सूचना दी कि उसके साथ कुछ बंदियों ने मारपीट की है। एफआईआर में लिखा है कि वह तारीख पर कोर्ट में पेशी के लिए गया था। वापस लौटते ही उस पर कुछ बंदियों ने हमला कर दिया। उसके साथ मारपीट की गई। जिससे शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोट आई है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मातादीन ने जिन बंदियों पर मारपीट का आरोप लगाया है, उनमें उमेश पुत्र लोकेश, रमेश पुत्र दयानंद, नीतेश पुत्र सुरेश ज्याणी, विकास पुत्र धर्मवीर, सूफियान पुत्र इमरान, शिवराज पुत्र पूरण सिंह, गोविन्द पुत्र भादर राम और गोपाल पुत्र जगदीश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

अब तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों पक्षों में झगड़ा किस बात को लेकर हुआ है। घायल बंदी मातादीन का मेडिकल करवाया जा रहा है। ये पहला मौका नहीं है जब बीकानेर के सेंट्रल जेल में बंदी आपस में भिड़े हो। ऐसे में सुरक्षा के लिए खास प्रबंध की मांग बार-बार उठती रही है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *