दिल्ली में 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश: गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस पर भव्य आयोजन

दिल्ली में 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश: गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस पर भव्य आयोजन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर/नई दिल्ली, 22 नवंबर। दिल्ली सरकार ने सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के सम्मान में 25 नवंबर 2025 को राजधानी में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए गुरु साहिब के प्रति गहरा सम्मान प्रकट किया। इस निर्णय के बाद दिल्ली के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और सरकारी संस्थान 25 नवंबर को बंद रहेंगे।
बलिदान और ‘हिंद दी चादर’
यह दिन गुरु तेग बहादुर साहिब जी के धर्म, मानवता और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा हेतु दिए गए सर्वोच्च बलिदान की याद में मनाया जाता है। उनके इस अतुलनीय साहस के कारण उन्हें “हिंद दी चादर” (भारत की ढाल) के नाम से सम्मानित किया जाता है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि गुरु साहिब का साहस, करुणा और आजादी का संदेश नई पीढ़ी को सदैव मार्गदर्शन देता रहेगा।
सरकार का उद्देश्य केवल परंपरा का निर्वहन करना नहीं, बल्कि अवकाश घोषित करके दिल्ली की जनता को गुरु साहिब की शिक्षाओं, बलिदान और संदेश को समझने तथा भव्य कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्रदान करना है।
लाल किले पर तीन दिवसीय ‘गुरमत समागम’
शहीदी दिवस को भव्य स्वरूप देने के लिए 23, 24 और 25 नवंबर को लाल किला परिसर में एक विशाल ‘गुरमत समागम’ आयोजित किया जाएगा। इस तीन दिवसीय आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में लंगर की व्यवस्था भी की जाएगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 20 नवंबर को लाल किला क्षेत्र का दौरा कर स्वयं तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था, सफाई और इमरजेंसी सेवाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ सभी व्यवस्थाएँ पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *