बीकानेर रोडवेज बस स्टेंड पर फैली अनियमिता को लेकर आवाज उठायी

बीकानेर रोडवेज बस स्टेंड पर फैली अनियमिता को लेकर आवाज उठायी
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 16 अप्रैल। बीकानेर सिटीजन एसोसिएशन के एडवोकेट हनुमान प्रसाद शर्मा ने रोडवेज मुख्य प्रबंधक को पत्र लिखकर बीकानेर रोडवेज बस स्टेंड पर फैली अनियमिता को लेकर एवम यात्री भार और रोडवेज को हो रहे राजस्व नुकसान के बारे में अवगत कराया है ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उन्होंने बताया कि नवीन वाहनों पर फास्टैग नहीं लगा होने के कारण बीकानेर डिपो द्वारा किया जा रहा है डबल भुगतान। जहां एक और कर्मचारियों को दो माह से वेतन का नहीं किया जा रहा है भुगतान वहां पर इस तरह लगाई जा रही है रोडवेज को चपेट ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

साथ ही सर्वे करने के उपरांत पाया गया कि आगार द्वारा जो वाहने संचालित नहीं की जा रही है वह भी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्शाई जा रही है जिसके कारण यात्री ऑनलाइन टिकट बुकिंग कराने के बाद भी स्टैंड पर इधर-उधर घूमते हुए परेशान हो रहे हैं।

स्टैंड आने के पश्चात मालूम होता है जिन वाहनों में उनकी टिकट बुक है अथवा ऑनलाइन पोर्टल पर दर्शाई जा रही है वह वहां काफी लंबे समय से निरस्त है जिस कारण एक आम नागरिक का समय एवं विश्वास रोडवेज के प्रति धूमिल होता जा रहा है, यह विभाग की लापरवाही का घोतक है या ये यात्रियों की परेशानी को नजरअंदाज कर रहे हैं।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *