पांचू में राजस्थान मरू उड़ान कार्यक्रम’ आयोजित

पांचू में 'राजस्थान मरू उड़ान कार्यक्रम' आयोजित
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर, 17 जनवरी। जिला प्रशासन, महिला अधिकारिता तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को पांचू पंचायत समिति सभागार में ‘राजस्थान मरू उड़ान कार्यक्रम’ आयोजित किया गया।  महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताया और महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल दिया गया। उन्होंने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि महिलाएं सामान्य तौर पर अपने स्वास्थ्य और पोषण की ओर ध्यान नहीं दे पाती। इस कारण कई शारीरिक परेशानियां होती हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ठीक रहने पर ही आगे बढ़ा जा सकता है। महिला अधिकारिता विभाग के जेंडर स्पेशलिस्ट पवन ने नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना एवं कालीबाई भील उड़ान योजना के साथ महिला सशक्तिकरण की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विकास अधिकारी जसवंत सिंह विश्नोई ने महिला सुरक्षा और संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा महिलाएं स्वयं करें। उन्होंने महिलाओं को सभी आवश्यक जानकारियां रखने की सलाह दी जिससे वे साइबर क्राइम का शिकार न हों।महिला और बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक वीणा खत्री ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना और लाडो प्रोत्साहन योजना के बारे में बताया।

pop ronak

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की एएनएम राजबाला ने गुड टच बैड टच के बारे में बताया। राजीविका की ब्लांक इंचार्ज सरोज ने महिला सशक्तिकरण की योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षक रश्मि व्यास ने किया। कार्यक्रम में मानदेय कर्मी, नरेगा एवं अन्य ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी रही।
===============

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *