बड़े मियां’ और ‘छोटे मियां’ की नूराकुश्ती में दिल्ली फुटबाल बनकर रह गई है

बीकानेर शहर देहात कांग्रेस कल करेगी कोटगेट पर विरोध प्रदर्शन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी…

नई दिल्ली , 17 जनवरी। कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के साथ मिलकर ‘डबल फ्रॉड’ किया है तथा इस ‘ऐक्ट ऑफ फ्रॉड’ (जालसाजी के कृत्य) के लिए राष्ट्रीय राजधानी के लोग इन दोनों दलों को माफ नहीं करेंगे। पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का परोक्ष रूप से उल्लेख करते हुए यह दावा भी किया कि ‘बड़े मियां’ और ‘छोटे मियां’ की नूराकुश्ती में दिल्ली फुटबाल बनकर रह गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

खेड़ा ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव में घोषित विभिन्न गारंटी का उल्लेख किया और कहा कि चुनावी वादों को सिर्फ उनका दल ही पूरा कर सकता है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए पांच फरवरी को मतदान होना है। मतगणना आठ फरवरी को होगी।आज नामांकन का अंतिम दिन था।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

खेड़ा ने कहा, ‘‘कई बार होता है कि बाढ़, तूफान और आग से किसी घर तबाह हो जाता है हम उसे ‘ऐक्ट ऑफ गॉड’ (दैवीय कृत्य) कहते हैं। वर्ष 2013-2014 में जो दिल्ली के साथ होना शुरू हुआ, वो ‘ऐक्ट ऑफ फ्रॉड’ था। यह ‘डबल फ्रॉड’ (दोहरी जालसाजी) था, जो दिल्ली में आप की सरकार और केंद्र में भाजपा की सरकार ने किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज हम दिल्ली की हालत देखते हैं तो हमारी आंखें नम हो जाती हैं। यह दिल्ली हमारा घर है। हमारे सपने इसी शहर ने पूरे किए।’’

खेड़ा ने दावा किया, ‘‘आज दिल्ली की सड़कों और पार्किंग की हालत खराब है, नशे की लत बढ़ रही है, स्वास्थ्य सेवा की खस्ता हालत है और प्रदूषण बढ़ रहा है। दिल्ली को एक खंडहर बनाकर रख दिया गया।’’ उन्होंने दावा किया, ‘यहां दाएं देखो तो ‘शीशमहल’ और बाएं देखो तो ‘राजमहल’ दिखता है। वहीं जब हम जवाबदेही मांगते हैं तो ‘बड़े मियां’ कहते हैं कि ‘छोटे मियां’ की जवाबदेही है और ‘छोटे मियां’ कहते हैं कि ‘बड़े मियां की जवाबदेही है। इन दोनों की नूराकुश्ती में दिल्ली में एक फुटबाल बनकर रह गई है।’’ उन्होंने कहा कि अब दिल्ली और बर्दाश्त नहीं करेगी, इसलिए वह कांग्रेस की ओर देख रही है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *