राजस्थान स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप सम्पन्न, 30 जिलों के 400 खिलाड़ी रहे प्रतिभागी

राजस्थान स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप सम्पन्न, 30 जिलों के 400 खिलाड़ी रहे प्रतिभागी
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026


बीकानेर , 6 नवम्बर ।
राजस्थान स्केट एसोसिएशन द्वारा द्वारा भारतीय रोलर स्केटिंग महासंघ के तत्वावधान में राजस्थान स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2023 का आयोजन 2 नवंबर से 5 नवंबर तक वसंत कुंज रोलर स्केटिंग रिंक एवं वृंदावन एंक्लेव में आयोजित की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सचिव योगेंद्र खत्री ने बताया कि रविवार को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अंतिम चरण के मुकाबले में रोड और रिंक की क्वॉड एवं इनलाइन की रेस आयोजित की गई जिसमें 40 से अधिक पदकों के लिए खिलाडिय़ों में कड़ी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान स्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर रांका, विशिष्ट अतिथि राजस्थान स्केट एसोसिएशन के सहसचिव सुरेंद्र सिंह राठौड़, अंजलि सुराणा स्पोर्ट्स प्रमोटर उदयपुर द्वारा खिलाडिय़ों को पदक वितरण किया गया।

pop ronak

प्रतियोगिता में राजस्थान के 30 जिलों के 400 से ज्यादा खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के संचालन एवं सुचारू रूप से संपादित करने के लिए भारतीय रोलर स्केटिंग महासंघ द्वारा नियुक्त किए गए राष्ट्रीय स्तर के रेफरियों नीरज अवणा, मनोज कुमार, राकेश कुमार, राहुल खत्री, पार्षद भंवरलाल साहू एवं वसंत कुंज मोहल्ला विकास समिति के सभी सदस्यों द्वारा किये गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। प्रतियोगिता में डॉ. सोहन सिंह सोढा का विशेष योगदान रहा।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *