ऐसा काम जो राजस्थान की इस बेटी के अलावा आज तक कोई नहीं कर पाया,हवा में रहकर करती है देश की हिफाजत….

मोहना सिंह 2016 में भारतीय वायुसेना का हिस्सा बनीं
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 9 मार्च। आज पूरा देश महिला सशक्तिकरण की मिसालें दे रहा है, लेकिन अगर भारतीय वायुसेना की जांबाज पायलट मोहना सिंह का जिक्र न हो, तो महिला सशक्तिकरण और महिला दिवस भी अधूरा लगेगा। राजस्थान के झुंझुनू की यह बेटी देश की पहली महिला पायलट हैं, जिन्होंने स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस को उड़ाया। भारतीय वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर के पद पर तैनात मोहना ने न केवल अपनी काबिलियत साबित की है, बल्कि देश की लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा भी बन चुकी हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मिग 21 से लेकर तेजस तक, हर फाइटर जेट पर कमांड

pop ronak
BC opening

मोहना सिंह 2016 में भारतीय वायुसेना का हिस्सा बनीं और तभी से उन्होंने कई फाइटर जेट्स उड़ाने का गौरव हासिल किया है। वे मिग-21 सहित कई आधुनिक फाइटर जेट्स पर भी ट्रेनिंग ले चुकी हैं। जब भी भारतीय वायुसेना किसी बड़े एयर शो का आयोजन करती है, तो मोहना और उनकी टीम वहां अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लेती हैं।

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *