होली पर एक वक्त खुलेगी आरक्षण खिड़की

होली पर एक वक्त खुलेगी आरक्षण खिड़की
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • 14 मार्च को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ही खुलेगी आरक्षण खिड़की

बीकानेर, 9 मार्च। होली के कारण रेलवे खिड़कियों पर आरक्षण के लिए एक पारी का ही समय मिल पाएगा। बीकानेर मंडल रेलवे ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं कि होली के दिन सुबह आठ बजे से दो बजे तक ही आरक्षण कार्य होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर मंडल रेलवे ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर होली के दिन 14 मार्च को बीकानेर, लालगढ़, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सिरसा, हिसार, भिवानी, सादुलपुर, चुरू, रतनगढ़ आरक्षण केन्द्रों पर केवल एक शिफ्ट में 8 बजे से दोपहर दो तक आरक्षण कार्य किया जायेगा। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि तय समय में आरक्षण करवा लें।

pop ronak
BC opening

दरअसल, ऑनलाइन आरक्षण हर वक्त खुला रहता है लेकिन खिड़की पर जाकर आरक्षण करवाने के लिए समय तय किया गया है। रेलवे की आनलाइन साइट्स पर पहले की तरह आरक्षण होता रहेगा। खासकर आईआरसीटीसी साइट पर।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *