माली समाज बीकानेर के यूथ विंग जिला अध्यक्ष पद पर राकेश सैनी सांखला मनोनीत

माली समाज बीकानेर के यूथ विंग जिला अध्यक्ष पद पर राकेश सैनी सांखला मनोनीत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • प्रदेश अध्यक्ष छूटन लाल सैनी के निर्देश पर यूथ विंग प्रदेशाध्यक्ष अमित सैनी ने जारी किए नियुक्ति आदेश
  • समाज के युवाओं को संगठित करने और संगठन को मजबूत बनाने की मिली जिम्मेदारी

बीकानेर, 24 मई। माली सैनी महासभा राजस्थान के सांगठनिक विस्तार के तहत बीकानेर जिला यूथ विंग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री छूटन लाल जी सैनी के दिशा-निर्देशानुसार एवं यूथ विंग राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अमित सैनी द्वारा श्री राकेश सैनी सांखला को माली समाज बीकानेर का यूथ विंग जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

युवा नेतृत्व को मिलेगी नई दिशा
राकेश सैनी सांखला की इस नियुक्ति पर बीकानेर जिले के समाज के पदाधिकारियों, प्रबुद्धजनों और कार्यकर्ताओं ने गहरा हर्ष व्यक्त किया है। नियुक्ति पत्र सौंपे जाने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि राकेश सैनी सांखला जमीनी स्तर पर सक्रिय रहे हैं और उनके नेतृत्व में समाज के युवाओं को एक मजबूत मंच मिलेगा। वे युवाओं को संगठित करने, समाजहित के रचनात्मक कार्यों को गति देने तथा संगठन के ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

pop ronak

निष्ठा और समर्पण से कार्य करने का विश्वास
यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष अमित सैनी ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सांखला अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, कर्मठता और समर्पण भाव से निर्वहन करेंगे। वे समाज में शैक्षणिक और सामाजिक चेतना जागृत कर युवाओं की सहभागिता बढ़ाएंगे, जिससे समाज के विकास एवं एकता को एक नई दिशा मिलेगी।

बीकानेर के सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भी इस निर्णय का पुरजोर स्वागत करते हुए इसे संगठन में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बेहद सराहनीय और दूरदर्शी कदम बताया है।

 

sesumo school
sjps