राष्ट्र सेविका समिति का ‘नव दशक ऊर्जा पथ संचलन’ बीकानेर के गंगाशहर में हुआ संपन्न

राष्ट्र सेविका समिति का 'नव दशक ऊर्जा पथ संचलन' बीकानेर के गंगाशहर में हुआ संपन्न
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 18 अक्टूबर। राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘नव दशक ऊर्जा पथ संचलन’ रविवार को गंगाशहर क्षेत्र में अत्यंत उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महानगर कार्यवाहिका श्रीमती ममता पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भव्य पथ संचलन सायं 5:15 बजे शिव-पार्वती मंदिर, गोपेश्वर बस्ती से आरंभ हुआ। इसके पश्चात यह संचलन पी.एन. पैलेस, कुम्हारों का मोड़, केदारनाथ मंदिर तथा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होता हुआ गुजरा। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर सेविकाओं का अभिनंदन किया गया। राष्ट्र सेविका समिति के इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने पूर्ण गणवेश के साथ कदमताल करते हुए भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंगों से सराबोर नजर आया।

pop ronak
खाओसा