बीकानेर के रियासतकालीन नागानेचीजी मंदिर में हुआ भव्य दुर्गा व कन्या पूजन

बीकानेर के रियासतकालीन नागानेचीजी मंदिर में हुआ भव्य दुर्गा व कन्या पूजन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • सोमवार और मंगलवार को भी होंगे विशेष अनुष्ठान

बीकानेर, 18 अक्टूबर। भारतीय संस्कृति एवं सनातन सार्वभौम महासभा, सनातन सेवा ग्रुप तथा श्री विप्र महासभा के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे 44वें पूजन एवं चातुर्मास अनुष्ठान के तहत रविवार को पवनपुरी स्थित रियासतकालीन नागानेचीजी माता मंदिर में भव्य दुर्गा पूजन और कन्या पूजन का आयोजन श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पं. योगेंद्र कुमार दाधीच (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय संस्कृति एवं सनातन सार्वभौम महासभा एवं राष्ट्रीय संयोजक, श्री विप्र महासभा) के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का पूजन किया गया। अनुष्ठान के दौरान कन्याओं का विधि-विधान से तिलक लगाकर व रक्षासूत्र बांधकर पूजन किया गया तथा उन्हें मां दुर्गा-सरस्वती की तस्वीर, पाटी (स्लेट), पोथी, कलम और प्रसाद भेंट किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को राष्ट्र और सनातन सेवा के कार्यों में योगदान देने की शपथ भी दिलाई गई।

pop ronak

आयोजकों ने बताया कि सोमवार (दुर्गाष्टमी) को नागानेचीजी मंदिर में कुरुक्षेत्र के स्वामी श्री तपेश्वरानंद जी महाराज एवं अग्नि अखाड़े के स्वामी श्री वसुंदरानंद जी महाराज के सानिध्य में कन्या पूजन होगा, जबकि मंगलवार (दुर्गा नवमी) को लक्ष्मीनाथ जी मंदिर स्थित चामुंडा माताजी मंदिर में महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी श्री विशोकानंद जी महाराज के सानिध्य में विशेष अनुष्ठान संपन्न होगा। इस दौरान मंदिर के पुजारी सूरजमल पुरी, बाबा बजरंग गहलोत, लालचंद अग्रवाल, गोपाल खत्री, रजत दाधीच और विमला देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

खाओसा