राठी अध्यक्ष,सरिता नाहटा सचिव व विजयवर्गीय उपाध्यक्ष नियुक्त

राठी अध्यक्ष,सरिता नाहटा सचिव व विजयवर्गीय उपाध्यक्ष नियुक्त
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 23 अप्रैल। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन बीकानेर की महिला विंग की बैठक में आयोजित हुई। बैठक में आगामी कार्यकाल के लिए सर्वसमति से ममता राठी को बीकानेर इकाई की महिला विंग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने की अनुसंशा प्रदेश इकाई को प्रेषित कर दी गई है। इस अवसर नवनियुक्त अध्यक्ष राठी ने संगठन का आभार जताते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन सभी के साथ व सहयोग से ही संभव होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर महासम्मेलन के महामंत्री विजय बाफना ने बताया कि संगठन की महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती चारू गुप्ता के मार्गदर्शन में महिलाविंग कार्य कर रही है। प्रदेश से प्राप्त मनोनयन पत्र में अध्यक्ष के साथ अन्य पदाधिकारियों में सरिता नाहटा को सचिव, सुरभि अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, ज्योति विजयवर्गीय को उपाध्यक्ष के पद एवं सरला लोहिया प्रदेश उपाध्यक्ष, धनलक्ष्मी जैन को प्रदेश मंत्री के पद पर सर्वसहमति से नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर महासम्मेलन के अध्यक्ष जुगल राठी, महामंत्री विजय प्रकाश, दिनेश महात्मा, जेठमल नाहटा, लोकेश करनानी, किशन अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *