मुकाम में रात्रि चौपाल आयोजित, सुनी जन समस्याएं

मुकाम में रात्रि चौपाल आयोजित, सुनी जन समस्याएं
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • ग्रामीणों की प्रत्येक वाजिब समस्या का हो त्वरित समाधान: अतिरिक्त संभागीय आयुक्त

 

बीकानेर, 23 मई। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ओ.पी बिश्नोई बुधवार देर रात तक मुकाम में रहे और यहां आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बिश्नोई ने सभी परिवेदनाओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए निर्देशित किया और कहा कि रात्रि चौपाल का मुख्य उद्देश्य आमजन के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना एवं इनका नियम सम्मत समाधान करना है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उन्होंने क्षेत्र में पेयजल सप्लाई की स्थिति की समीक्षा की और कहा कि गर्मी के मद्देनजर विभागीय अधिकारी इस पर पूर्ण नजर रखें। खराब ट्यूबवेल अविलंब ठीक करवाए जाएं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि कुछ घरों में जल जीवन मिशन के तहत कनेक्शन नहीं हो रहे हैं। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ने कहा कि सर्वे के अभाव में यह परिवार वंचित रहे हैं, तो इनके प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को अविलंब भिजवाना सुनिश्चित करें। प्रत्येक घर तक पेयजल पहुंचाना प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता नहीं हो।
अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ने हीट वेव के मद्देनजर ग्रामीणों से पूर्ण सावधानी बरतने का आह्वान किया। यहां समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत होने और भवन बने होने के बावजूद, नॉर्म्स के अनुसार संचालित ना होने की जानकारी ग्रामीणों ने दी।

ग्रामीणों ने बताया कि यहां प्रसव की सुविधा भी नहीं है। इस पर बिश्नोई ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक को सभी व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित किया। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे जुड़ी प्रत्येक शिकायत पर त्वरित कार्यवाही हो। खराब ट्रांसफार्मर समय पर बदले जाएं। क्षेत्र में विद्युत लोड को देखते हुए मुकाम के लिए अलग से 33/11 केवी जीएसएस स्थापित करने के प्रस्ताव भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि मुकाम के धार्मिक महत्व को देखते हुए यहां की पुलिस चौकी में पर्याप्त जाब्ता हो।

वर्तमान में यहां सात स्वीकृत पदों के विरुद्ध एक कांस्टेबल ही पदस्थापित है, जिससे व्यवस्था संधारण में परेशानी होती है। उन्होंने इसके लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि मुकाम में शराब की बिक्री अनुमत नहीं होने के बावजूद यहां अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है, इससे कई प्रकार की अवांछित घटनाएं होने की संभावना रहती है। इसके मद्देनजर उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित करते हुए प्रभावी कार्यवाही करने को कहा।

देर रात 12 बजे से अधिक समय तक चली रात्रि चौपाल के दौरान 25 से अधिक परिवाद प्राप्त हुए, जिन पर कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इस दौरान नोखा तहसीलदार चन्द्र शेखर, सरपंच कुन्नी देवी मेघवाल, रामूराम, पूर्व सरपंच रविन्द्र बिश्नोई, हनुमान दिलोइया, मांगीलाल सारण, जुगल और रामलाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *