पंद्रह जून से 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगा जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष  जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश

से.नि.शि.अ. समिति का वार्षिकोत्सव 5 सितम्बर को: शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 23 मई। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने संभावित अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना करने के निर्देश दिए हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिला कलेक्टर ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष 15 जून से 30 सितंबर तक अथवा मानसून समाप्ति तक प्रतिदिन 24 घंटे कार्यरत रहेगा। इसके दूरभाष नंबर 0151-2226031 व टोल फ्री नंबर 1077 होंगे। पूर्व में संचालित जिला नियंत्रण कक्ष में कार्यरत समस्त अधिकारी एवं कार्मिक अपनी पारी के अनुसार जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का कार्य भी संपादित करेंगे।

pop ronak

जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) डॉ. दुलीचंद मीना तथा सहायक प्रभारी उपखंड अधिकारी कविता गोदारा को बनाया गया है। जिला कलेक्टर ने समस्त जिला एवं उपखंड स्तरीय अधिकारियों को भी अपने विभाग एवं अधीनस्थ कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *