बीकानेरड अलर्ट, दुकानें बंद करवा रहा प्रशासन लोगों को घरों में रहने की सल

क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेरड अलर्ट, दुकानें बंद करवा रहा प्रशासन लोगों को घरों में रहने की सल

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नाल क्षेत्र में सुबह से हाई अलर्ट

pop ronak
BC opening

बीकानेर, 10 मई। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच जोधपुर में एयर स्ट्राइक का खतरा टल गया है। बीकानेर में रेड अलर्ट है। जैसलमेर-बाड़मेर में मिसाइलों का मलबा मिला है। श्रीगंगानगर में बार-बार धमाकों की आवाज आ रही है। यहां की लाइट भी काट दी गई है।

जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर और बीकानेर के बाजार बंद करवा दिए गए हैं। इन जिलों के विभिन्न इलाकों में तड़के धमाकों की आवाज आती रही। बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइलनुमा मलबा भी मिला है।

उधर, विदेश और रक्षा मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग में राजस्थान के सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर) एयरफोर्स स्टेशन को पाकिस्तान के नुकसान पहुंचाने के दावे को गलत बताया गया है। एयरफोर्स स्टेशन के सामान्य हालात की फोटो भी दिखाई गई।

पाकिस्तान से सटे जम्मू और पंजाब बॉर्डर एरिया में रात को नहीं गुजरेंगे ट्रेन

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रेलवे ने आज एक बड़ा फैसला लिया है. जिसके तहत ये तय किया गया है कि पाकिस्तान से सटे जम्मू और पंजाब के बॉर्डर एरिया में रात को ट्रेन नहीं गुजरेंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमृतसर, बटिंडा, फिरोजपुर, जम्मू जैसे जगहों से रात को गुजरने वाली ट्रेनों को अब रीशेड्यूल किया जाएगा. इन जगहों से गुजरने वाली ट्रेनों को रीशेड्यूल करके सुबह के वक्त चलाया जाएगा. वहीं छोटी दूरी की ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला किया गया है.

जानकारी के अनुसार जो ट्रेन बॉर्डर एरिया में रात को पहुंच रहे थे जैसे अमृतसर जम्मू और फिरोजपुर उन्हें सुबह वहां पहुंचा जाएगा. इस फैसले के कारण करीब 15 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित होंगे. हालांकि यात्रियों को लाने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन दिन में चलने का फैसला किया है. दिन में चलने वाली सभी ट्रेनें जैसे चलती थी वैसे ही चलेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान के साथ बढ़ते सैन्य संघर्ष के बीच बदलती सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ शनिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. अधिकारियों ने बताया कि मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, तीनों सेनाओं के प्रमुखों और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान से मुलाकात कर सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की और भविष्य की रणनीति तैयार की.

पाकिस्तान के साथ संघर्ष बढ़ गया है तथा सशस्त्र बल भारतीय प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के पाकिस्तानी प्रयासों का उचित जवाब दे रहे हैं. भारत ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान की सेना अपने सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में भेज रही है तथा दोनों देश एक-दूसरे के सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले जारी रखे हुए हैं.

कर्नल सोफिया कुरैशी ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ऐसा देखा गया है कि पाकिस्तानी सेना अपने सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में भेज रही है.।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *