एयरस्ट्राइक हो सकती है, तुरंत अंदर जाएं; बाड़मेर,जोधपुर और चूरू में जारी हुआ हाई रेड अलर्ट

mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • नई दिल्ली, 10 मई। India-Pakistan Tension: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। दोनों देशों के बीच जंग वाले हालात बन गए हैं जिसके बाद अब राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।
    बाड़मेर और जोधपुर में हाई रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों को अपनी सारी यात्राएं स्थगित कर घरों में रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

बाड़मेर के डीएम कार्यालय की ओर से ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लोगों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि जिले के जो भी व्यक्ति गाव या कस्बे में हैं और वो बाड़मेर शहर की तरफ यात्रा करना चाहते हैं, उन सबसे अनुरोध है कि कृपया बाडमेर शहर की यात्रा न करें। बाड़मेर के लिए रेड अलर्ट है, इसलिए अपनी यात्रा को तुरंत प्रभाव से स्थगित करें। हाई रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों को तुरंत घरों के अंदर जाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही बाजार बंद कर दिए गए हैं और हर तरह की गतिविधि पर रोक लगा दी गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वहीं जोधपुर में भी पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक की आशंका जताई गई है और लोगों को जल्द से जल्द घरों के अंदर जाने के लिए कहा गया है। डीएम की तरफ से जारी किए अलर्ट में कहा गया है कि हवाई हमला संभव है। सायरन बजाया जाएगा। सभी को अंदर जाने को कहा गया है और सड़कें साफ कर दी गई हैं। इसके अलावा चुरू में भी खतरे की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

राजस्थान के अलग-अलह इलाकों में मिले मिसाइल के टुकड़े

बता दें, भारत के ऑपरेश सिंदूर के बाद पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और गुजरात के कई सीमावर्ती इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमलों की कोशिश कर रहा है। हालांकि भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम हर हमले को नाकाम कर रहा है और जवाबी कार्रवाई है पाकिस्तान के एयरबेसों को भी उड़ा रहा है। इस बीच राजस्थान के कई इलाकों में मिसाइल के टुकड़े मिले हैं। शनिवार सुबह पुलिस ने बाड़मेर से मिसाइल का मलबा बरामद किया है। ऐसा ही टुकड़े पोखरण और जैसलमेर से बरामद किए गए हैं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *