चीन के कब्जे वाली भूमि की मुक्ति के लिए 1962 के संसदीय संकल्प को याद दिलाया

चीन के कब्जे वाली भूमि की मुक्ति के लिए 1962 के संसदीय संकल्प को याद दिलाया
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

भारत तिब्बत सहयोग मंच ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को सौंपा ज्ञापन

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 9 नवम्बर। बीकानेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक और भारत तिब्बत सहयोग मंच के मार्गदर्शक डॉ. इंद्रेश कुमार के निर्देशानुसार, मंच की बीकानेर इकाई ने चीन द्वारा कब्जा की गई भारतीय भूमि को मुक्त कराने के संबंध में स्थानीय सांसद और भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को ज्ञापन सौंपा। मंच के जिलाध्यक्ष दिलीप पुरी के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में 14 नवंबर 1962 को भारतीय संसद के दोनों सदनों द्वारा लिए गए संकल्प की याद दिलाई गई, जिस पर अभी तक उचित कार्रवाई नहीं हुई है।

pop ronak

मंच के पदाधिकारियों ने सांसद मेघवाल से विनम्र निवेदन किया कि वे शीघ्रतिशीघ्र चीन द्वारा कब्जाई गई भूमि को वापस लाने हेतु संसद में पुरजोर आवाज उठाएँ। सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने मंच के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि वह इस महत्त्वपूर्ण मुद्दे पर मंच की बात को दृढ़ता से संसद में रखेंगे। इस अवसर पर मंच की राष्ट्रीय पदाधिकारी सुधा आचार्य, सहसंयोजक प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ युवा विभाग अध्यक्ष मुकेश बन, हरीश भोजक, नृसिंह सेवक, देवेंद्र पुरी, श्रवण कुमार, रामकिशन सिद्ध, मुरली खटोड़ और सुरेश साध सहित अनेक कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *