अस्पताल में महिला से अभद्रता करने वाला रेजिडेंट डॉक्टर निलंबित, परिजनों का हंगामा, जांच कमेटी गठित

अस्पताल में महिला से अभद्रता करने वाला रेजिडेंट डॉक्टर निलंबित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

अजमेर, 22 अगस्त । अजमेर के जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल के पीडियाट्रिक आईसीयू (PISU) वार्ड में भर्ती मरीज की मां के साथ रेजिडेंट डॉक्टर द्वारा अभद्रता और अश्लील हरकत करने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जोरदार हंगामा किया, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर को निलंबित कर दिया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दवा देने के बहाने बाहर निकालकर की अभद्रता

pop ronak

पीड़ित परिवार के अनुसार, उनका बच्चा निमोनिया से पीड़ित होने के कारण पीआईएसयू वार्ड में भर्ती था और उसकी मां पास में ही मौजूद थी। शनिवार सुबह करीब 9 बजे रेजिडेंट डॉक्टर शुभम ने बच्चे को दवा देने का बहाना बनाकर महिला को वार्ड से बाहर भेजा। महिला के बाहर आते ही डॉक्टर भी पीछे आया और उसके साथ अश्लील हरकत व अभद्रता की।

पीड़िता ने तत्काल इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन से की, लेकिन सुबह कोई कार्रवाई न होने पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने वार्ड के बाहर हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस बल पहुंचा, 3 सदस्यीय जांच कमेटी गठित

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस जाब्ता और अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे व डिप्टी सुपरिडेंट डॉ. अमित यादव मौके पर पहुंचे। अस्पताल प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए डॉ. संजीव माहेश्वरी, डॉ. कल्पना अग्रवाल और डॉ. बीना ठाड़ा की 3 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया।

प्राथमिक जांच और सीसीटीवी के आधार पर सस्पेंड

अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने बताया कि हालांकि जांच कमेटी की विस्तृत रिपोर्ट आना बाकी है, लेकिन प्राथमिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रेजिडेंट डॉक्टर शुभम को दोषी माना गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल सामरिया ने आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया। परिजनों ने मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस में भी मामला दर्ज कराने की बात कही है।