रेजिडेण्ट्स डॉक्टर्स की हड़ताल हूई समाप्त, लौटे काम पर

रेजिडेण्ट्स डॉक्टर्स की हड़ताल हूई समाप्त, लौटे काम पर
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हुई सुलह

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 9 जनवरी। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध पीबीएम चिकित्सालय के रेजिडेण्ट डॉक्टर्स की हडताल मंगलवार सांय समाप्त हो गयी है, प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हूई वरिष्ठ अधिकारियों एवं रेजिडेण्ट्स यूनियन की बैठक में सुलह होने पर सभी रेजिडेंट्स काम पर लौट चुके है। प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने कहा कि रेजिडेन्ट डॉक्टर्स एसोशिएशन द्वारा किए जा रहे कार्य बहिष्कार को लेकर में उनकी मांगों पर विचार विमर्श करने हेतु सकारात्मक माहौल में एक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में समस्त अतिरिक्त प्रधानाचार्य, अधीक्षक पीबीएम अस्पताल, विभागाध्यक्ष मेडिसिन, सर्जरी व अन्य वरिष्ठ चिकित्सक शिक्षक एवं रेजिडेन्ट डॉक्टर्स एसोशिएशन का प्रतिनिधि मण्डल तथा व्यास कॉलोनी पुलिस थाने के एसएचओ उपस्थित रहे।

pop ronak

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय –

1.डॉ. अनिता पारीक, अतिरिक्त प्रधानाचाय प्रथम रेजिडेन्ट चिकित्सकों के वेतन/स्टाईपेण्ड सम्बन्धी कार्यों का प्रभावी पर्यवेक्षण करेगीं तथा यह सुनिश्चित करेगीं कि सभी रेजिडेन्ट चिकित्सकों को वेतन/स्टाईपेण्ड का भुगतान समय पर मिल सके।

2. सभी विभागाध्यक्ष रेजिडेन्ट चिकित्सकों की उपस्थिति निर्धारित समयानुसार शैक्षणिक शाखा को भिजवावेगें।

3. डॉ. रेखा आचार्य, अतिरिक्त प्रधानाचार्य-ाा रेजिडेन्ट चिकित्सकों के कल्याण हेतु कार्य करेगीं तथा नियमित अंतराल से हॉस्टल्स में भ्रमण कर आवश्यक सुधारात्मक सुझाव प्रस्तुत करेगी।

4. सुरेन्द्र पचार, एसएसओ, व्यास कॉलोनी थाना द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि पीबीएम अस्पताल परिसर एवं छात्रावासों में पुलिस की नियमित गश्त कर निगरानी रखी जावेगी। सुरक्षा की दृष्टि से केन्सर अस्पताल का गेट बन्द रखे जाने का निर्णय लिया गया।

5. डॉ. सुरेन्द्र चौधरी, तृतीय वर्ष रेजिडेन्ट, फोरेन्सिक मेडिसिन अतिरिक्त प्रधानाचार्य प्रथम व तृतीय से समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही सम्पादित करावेगें। साथ ही 2023 बैच के रेजिडेन्ट चिकित्सकों की आईडी महाविद्यालय की लेखा शाखा में उपलब्ध करावेगें।

ये रहे बैठक में उपस्थित

प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. अनिता पारीक, डॉ.़ रेखा आचार्य, डॉ. नवरंग लाल महावर, पीबीएम अधीक्षक डॉ. पीके सैनी, वरिष्ठ आचार्य मेडिसिन डॉ. संजय कोचर, वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. जितेन्द्र आचार्य वरिष्ठ आचार्य सर्जरी विभाग डॉ. आरके काजला, डॉ. भूपेन्द्र शर्मा,डॉ.अशोक लूणिया, महिपाल नेरा, रेजिडेण्ट एसोसिएशन से डॉ.अभीजीत यादव एवं प्रतिनिधिमंडल तथा जय नारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाने के एसएचओ सुरेन्द्र पचार आदि बैठक में उपस्थित रहे।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *