बीकानेर-जयपुर के बीच एक रेल आंशिक रूप से रद्द

बीकानेर-दिल्ली रेल सेवा आज से बाधित: इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द, रूट बदला
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बारह फरवरी से दोपहर में चलने वाली रेल दस दिन के लिए रद्द रहेगी

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 9 जनवरी। बीकानेर से दोपहर में जयपुर के लिए रवाना होने वाली सूरतगढ़-बीकानेर रेल सेवा आंशिक रूप से रद्द की जा रही है। नावां सिटी-कुचामन सिटी स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित होगा।

pop ronak

रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जोधपुर मण्डल पर फुलेरा-डेगाना रेलखण्ड के मध्य स्थित नावां सिटी-कुचामन सिटी स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। ऐसे में गाडी संख्या 19719, जयपुर-सूरतगढ रेलसेवा 14 फरवरी से 22 फरवरी तक ( कुल 09 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

इसी तरह गाडी संख्या 19720, सूरतगढ-जयपुर रेलसेवा जो तेरह फरवरी से 21 फरवरी तक (09 ट्रिप) सूरतगढ से प्रस्थान करेगी। वह बीकानेर तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा बीकानेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। बीकानेर से सूरतगढ़ के बीच ये गाड़ी चलती रहेगी।

इसी रुट पर बीकानेर से जयपुर के लिए और भी रेलगाड़ियां चलती है। ऐसे में दोपहर में लोकल ट्रेन से यात्रा नहीं हो पाएगी, लेकिन सुबह और रात में चलने वाली गाड़ियों को फिलहाल रद्द नहीं किया गया है। बीकानेर से जयपुर के लिए नियमित रूप से चल रही हैं, जबकि दस से ज्यादा गाड़ियां सप्ताह में अलग-अलग दिन संचालित हो रही है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *