आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ली मतदान की शपथ और दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ली मतदान की शपथ और दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 27 सितंबर। जिले में चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें शहरी क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रैना शर्मा (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश) ने कार्यकर्ताओं को मतदान की शपथ दिलाई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कार्य क्षेत्र में मतदाता सूची में वंचित लोगों के नाम जुड़वाने तथा अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक करने की अपील की। इस अवसर पर स्वीप टीम के स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर डॉ एसएल राठी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की ऑनलाइन-ऑफलाइन प्रक्रिया के बारे में बताया। बाल विकास परियोजना अधिकारी शक्ति सिंह कच्छावा ने महिलाओं को चुनाव आयोग की ओर से इस बार 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं एवं 40 अथवा इससे अधिक प्रतिशत के दिव्यांगो के लिए होम वोटिंग व्यवस्था की जानकारी दी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

उन्होंने इसके लिए भरे जाने वाले आवेदन पत्र 12 डी के बारे में बताया। जिला स्वीप प्रकोष्ठ के डॉ. विपिन सैनी, एएलएमटी हरिहर राजपुरोहित ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से पूछे सवालों के जवाब दिए और वोटर हेल्पलाइन ऐप, वोटर पोर्टल सी-विजिल आदि के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। कार्यक्रम में जुगल किशोर शर्मा, महिला पर्यवेक्षक नीतू तिवारी, सुनीता गाैड़, मंजुला, रुकसाना, सुमन राठी, नीतू पंवार आदि मौजूद रही।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *