राजस्व मंडल ने किए तबादले:112 तसीलदार व 75 नायब तहसीलदार को किया इधर-उधर
राजस्थान में 34 IPS अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियां


अजमेर , 11 मार्च। कांग्रेस में वरिष्ठ नेता व कोटा उतर के विधायक शांति धारीवाल ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा राजस्थान में सरकार लोकसभा चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। प्रदेश में अभी फ़िलहाल ट्रांसफर इंडस्ट्रीज चलाई जा रही है। बीजेपी सरकार में ट्रांसफर और पोस्टिंग उद्योग बना लिया है। उन्होंने कहा इस सरकार का आम जनता पर कोई ध्यान नहीं है।


राजस्व मंडल अजमेर की ओर से बड़ी संख्या में तबादले किए गए। इसमें 112 तहसीलदार व 75 नायब तहसीलदार बदले गए है। मंडल निबंधक की ओर से इनको तुरन्त ड्यूटी जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार 53 पटवारी व 24 भू-अभिलेख निरीक्षकों के ट्रांसफर भी किए गए है। देखें सूचि ——













