कपड़े सिलवाने गई नाबालिग लापता रिश्तेदार युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का शक

कपड़े सिलवाने गई नाबालिग लापता रिश्तेदार युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का शक
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

सीकर। 4 अप्रैल। सीकर जिले में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने अपने ही एक दूर के रिश्तेदार पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। घटना के बाद से ही आरोपी युवक का मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कपड़े सिलाई देने के बहाने निकली थी घर से
नाबालिग के भाई द्वारा पुलिस में दी गई रिपोर्ट के अनुसार, घटना 2 अप्रैल की दोपहर करीब 12:30 बजे की है। उसकी छोटी बहन घर से यह कहकर निकली थी कि वह गांव में ही एक महिला के पास कपड़े सिलाई के लिए देने जा रही है। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने संबंधित महिला के पास जाकर पूछताछ की। महिला ने बताया कि नाबालिग कपड़े देकर तुरंत वहां से चली गई थी। इसके बाद परिजनों ने गांव और अपनी तमाम रिश्तेदारियों में तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

pop ronak

रिश्तेदार युवक पर गहराया संदेह
परिजनों ने दूसरे जिले के रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के लड़के पर शक जताया है। पीड़ित परिवार के अनुसार, करीब एक महीने पहले उन्हें पता चला था कि वह युवक और नाबालिग लड़की आपस में फोन पर बातचीत करते थे, जिस पर परिजनों ने उन्हें टोका भी था।

दोनों के मोबाइल बंद, आरोपी भी घर से गायब
संदेह होने पर जब परिवार ने युवक के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका नंबर स्विच ऑफ मिला। परिजनों ने जब युवक के पिता को फोन किया, तो उन्होंने बताया कि उनका बेटा भी 2 अप्रैल की सुबह से ही घर से गायब है। इस जानकारी के बाद परिवार का शक यकीन में बदल गया कि युवक ही उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

पुलिस कर रही तलाश
सीकर पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों की तलाश की जा रही है।

sesumo school
sjps