रिव्यू डीपीसी जयपुर में हुई सम्पन्न , धरने की सफलता मिलनी शुरु

कमल नारायण आचार्य
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

जयपुर, 8 जनवरी। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में शिक्षा निदेशालय के समक्ष किये गये 54 दिन अनिश्चितकालीन धरने की सफलता मिलनी नये वर्ष में शुरू हुयी। शिक्षा विभाग के मंत्रालयिक संवर्ग को तोहफा आज 8 जनवरी बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों की वर्ष 2022-23,2023-24 तीन संतान मामले की रिव्यू डीपीसी जयपुर में हुई सम्पन्न इसमें 24 अधिकारियों का चयन किया गया है, चयनित सभी प्रशासनिक अधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने आगामी खुशखबरी देते हुए बताया कि शिक्षा सचिव एवं शिक्षा निदेशक महोदय ने संध के अनुरोध को स्वीकार कर संस्थापन अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की नियमित डीपीसी 2024-25 तथा अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों की नियमित डीपीसी 2024-25 भी जनवरी महिने में ही सम्पन्न करने का ठोस आश्वासन दिया है ।

pop ronak

प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, केन्द्रीय कानून मंत्री एवं बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, बीकानेर पूर्व विधायिका सिद्धि बाईसा, विधायक अंशुमान सिंह, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, भाजपा के नेता रवि मेधवाल ,शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल, कार्मिक सचिव कृष्ण कांत पाठक, माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट, उपनिदेशक (प्रशासन) श्रीमती इंदिरा चौधरी, बल्वेश चांवरिया एवं टीम डीपीसी को शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ परिवार की और से धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है।

आचार्य ने बताया कि सहायक कर्मचारियों से कनिष्ठ सहायक की डीपीसी जिला स्तरों पर तथा कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक एवं वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारियों की डीपीसी मण्डल स्तरों पर शुरू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *